फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Uniform allowance not received for two years; work continuing without uniforms.

Gorakhpur News: दो साल से नहीं आया वर्दी का पैसा, बिना वर्दी चल रहा काम

Sun, 04 Oct 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 04 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Uniform allowance not received for two years; work continuing without uniforms.
गोरखपुर। रोडवेज के चालक-परिचालक दो साल से वर्दी के 1700 रुपये मिलने का इंतजार कर रहे हैं। जनवरी 2024 में उन्हें वर्दी के लिए रकम मिली थी, इसके बाद भुगतान नहीं हुआ। रकम नहीं मिलने से कई चालक-परिचालक वर्दी नहीं बनवा सके हैं और बिना वर्दी के ही ड्यूटी कर रहे हैं। इससे यात्रियों के बीच उनकी पहचान को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं रहती। गोरखपुर परिक्षेत्र में 1048 बसों का संचालन होता है। इन बसों पर तैनात चालक और परिचालकों के लिए वर्दी में ड्यूटी करना नियम है। वर्दी से यात्री आसानी से चालक-परिचालक की पहचान कर पाते हैं। इसके बावजूद वर्तमान में कई कर्मचारी बिना वर्दी के ड्यूटी करते नजर आते हैं। हालांकि कुछ कर्मचारियों के पास वर्दी उपलब्ध है लेकिन वे उसे पहनकर ड्यूटी नहीं करते हैं।
विज्ञापन

रोडवेज में चालक-परिचालकों को वर्दी के लिए 1700 रुपये दिए जाने का प्रावधान है। समय से रकम मिलने पर कर्मचारी निर्धारित वर्दी तैयार कराकर ड्यूटी कर सकते हैं। दो साल से भुगतान नहीं होने के कारण कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed