फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Unconscious Girl found in field at basti

हैवानियत की हद पार: खून से लथपथ मिली शौच के लिए खेत में गई किशोरी, मुंह में ब्लेड डालकर कपड़े से बांधा

Sat, 11 Sep 2021 04:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Sep 2021 04:35 PM IST
सार

किशोरी के शरीर में कई जगहों पर ब्लेड से वार किया गया था। बेहोशी की हालत में बेटी को देख परिवार के लोगों की होश उड़ गई।

विज्ञापन
Unconscious Girl found in field at basti
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार की देर रात में घर से शौच के लिए खेत में गई किशोरी पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई है। सुबह होने पर परिजनों ने खोजबीन की तो वह बेहोशी की हालत में खेत में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। किशोरी के साथ हैवानियत की भी चर्चा है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक 15 वर्षीय किशोरी परिजनों से शौच जाने की बात कहकर घर से निकली। जब किशोरी काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रात होने के कारण परिजन उसे नहीं खोज पाए। शनिवार की सुबह पांच बजे घर से कुछ दूरी पर वह खेत में बेहोशी के हालत में खून से लथपथ मिली।
विज्ञापन


किशोरी के तन पर कपड़ा नहीं था, केवल लोवर पहनी हुई थी। उसके मुंह में ब्लेड डालकर कपड़े से बांध दिया गया था। शरीर में कई जगहों पर ब्लेड से हमला किया गया था। उसके नाजुक अंगों पर भी काटा गया था। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। कुछ ही देर में आसपास गांव के लोग भी जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की सूचना पर कप्तानगंज पुलिस गांव में पहुंची और किशोरी को इलाज के लिए पहले सीएचसी कप्तानगंज ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना को लेकर गांव में तरह- तरह की चर्चा हो रही है। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि घायल किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

गांव में पुलिस फोर्स तैनात

कप्तानगंज थाना क्षेत्र में हुई घटना के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी, क्षेत्राधिकारी कलवारी आलोक कुमार, डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए तथा पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता की बहन व उसके बाबा से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही आसपास के लोगों से भी घटना से संबंधित जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया।

गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 307 सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed