{"_id":"609eacf27293a22e0078681e","slug":"two-young-man-died-in-road-accident-after-bike-attack-on-truck-at-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार का कहर: महराजगंज में खड़े ट्रक में भिड़ी बाइक, दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार का कहर: महराजगंज में खड़े ट्रक में भिड़ी बाइक, दो की मौत, एक घायल
Fri, 14 May 2021 10:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 14 May 2021 10:31 PM IST
सार
एक ही बाइक पर सवार तीन लोग वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर होने के बाद हादसा हुआ।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के बढ़या नहर पुल के निकट शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे सड़क हादसें में एक बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र निचलौल लाया गया। जहां पर उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर सवार तीन युवक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। अभी वह बढ़या गांव के सामने नहर पुल के निकट पहुंचे थे। इसी बीच उनकी बाइक तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में भिड़ गई।
विज्ञापन
हादसें में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर निर्भय कुमार सिंह के अनुसार मामलें की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस टीम गई थी। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई जा रही है।