फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two side clash for land dispute in kushinagar

यूपी: जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, कई घायल

Sun, 28 Feb 2021 12:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 28 Feb 2021 12:14 PM IST
विज्ञापन
two side clash for land dispute in kushinagar
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रविवार सुबह एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रविवार की सुबह आठ बजे बरवापट्टी थाना क्षेत्र के दशहवा हनुमान चौक के पास जमीनी विवाद मे दो वर्गों के लोग भिड़ गए। मारपीट के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर जाम हटवाया। इससे नाराज लोगों ने पुलिस पर पथराव किया।
विज्ञापन

 

मारपीट में से एक पक्ष से रंजू देवी, चंद्रभान  राय, उर्मिला देवी,असर्फी देवी, शर्मिला देवी व दूसरे पक्ष से नुरमुहम्मद,गाजी, सलामत, हसीना आदि  घायल हो गए। दो वर्गों के बीच विवाद की सूचना पर कई थानों की पुलिस व अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दशाहवा गांव के रहने वाले योगेंद्र, राजेंद्र, हरिलाल पुत्रगण भेखा और अशर्फी के परिजनों को सन् 1970 में 45 कठ्ठा जमीन पट्टा मिला था। जिस पर पक्का निर्माण को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार राजस्व विभाग टीम द्वारा पैमाइश कर सीमांकन भी किया गया, उसके बावजूद एक पक्ष के परिजनों द्वारा उस जमीन पर अपना हक बताकर उस जमीन पर हो रहे पक्का निर्माण को रोकवाना चाहता है जबकि दूसरा पक्ष उस जमीन को अपना पट्टा बताकर निर्माण करवा रहा है, वहीं वन विभाग उस जमीन को अपना बता रहा है 

 

ऐसे में रविवार की सुबह अशर्फी के पक्ष के गाजी हुसैन व अन्य लोग यहां बांस काट रहे थे। कौशिक राय बांस को काटने से मना किए तो कहासुनी होते होते विवाद शुरू हो गया। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 7-8 लोगों को हिरासत में लिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed