फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two more corona positives found in Basti 15 people got reported negative

बस्ती में मिले दो और कोरोना पॉजिटिव, 15 संक्रमितों की रिपोर्ट आई निगेटिव

Sun, 28 Jun 2020 06:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sun, 28 Jun 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
Two more corona positives found in Basti 15 people got reported negative
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
बस्ती जिले में रविवार को बीआरडी मेडिकल कालेज से आई रिपोर्ट में दो नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में अब कुल संख्या 347 हो गई है। रविवार को 15 पॉजिटिव मरीज की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिन्हें ओपेक चिकित्सालय कैली से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिले में अब कुल डिस्चार्ज निगेटिव की संख्या 263 हो गई है। अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक्टिव केस 69 हैं। उक्त की पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।
विज्ञापन


जिले में अब तक 10740 लोगों के श्वाब का नमूना बीआरडी मेडिकल कालेज में जांच के लिए भेजा जा चुका है। इसमें से 10268 की रिपोर्ट आ चुकी है, जबकि 472 की रिपोर्ट का इंतजार है। निगेटिव मरीजों की संख्या 9918 है। रविवार को प्रशासन के निर्देश पर 470 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। पॉजिटिव मरीजों को इलाज के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पहले जांच कराइए, फिर थाने में प्रवेश

जिले के रुधौली थाने में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए खास कदम उठाए गए हैं। अब फरियादियों को गेट पर पहले जांच करवानी पड़ेगी उसके बाद ही उन्हें इंट्री मिलेगी।
  
रविवार को प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार यादव ने रुधौली थाने के गेट पर अस्थाई जांच शिविर का शुभारंभ किया गया। बताया कि कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह व्यवस्था बनाई गई है। अब थाने पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की, चाहे वह सिपाही हो या फरियादी, उन्हें पहले थर्मल स्क्रीनिंग करानी होगी और उनका पूरा ब्योरा दर्ज किया जाएगा।

उसके बाद ही थाना परिसर के अंदर प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा किसी प्रकरण में अब सिर्फ एक से दो व्यक्तियों को थाने के अंदर आने जाने की अनुमति दी जाएगी। विशेष मामलों अथवा परिस्थितियों में ही दो से अधिक व्यक्तियों का प्रवेश लिया जाएगा। शिविर में 24 घंटे एक महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है, जो आने जाने वाले लोगों पर निगरानी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed