{"_id":"615415c08ebc3e0bc5795d4c","slug":"two-miscreants-injured-in-police-encounter-arrested-and-soldier-got-shot-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: पुलिस मुठभेड़ में घायल दो बदमाश गिरफ्तार, एक सिपाही को भी लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: पुलिस मुठभेड़ में घायल दो बदमाश गिरफ्तार, एक सिपाही को भी लगी गोली
Wed, 29 Sep 2021 12:59 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:59 PM IST
सार
घायल दोनों बदमाशों का इलाज पुलिस ने सीएचसी बनकटी में कराया। बदमाशों को पैर में गोली लगी है, वहीं एक सिपाही को बांह में गोली लगी है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले में गोवध अधिनियम में इनाम घोषित वांछित दो अभियुक्तों को फरेंदा थाना क्षेत्र के बनकटी वन चौकी के पास मंगलवार की रात करीब 11 बजे पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। घायल दोनों बदमाशों का इलाज पुलिस ने सीएचसी बनकटी में कराया। बदमाशों को पैर में गोली लगी है, वहीं एक सिपाही को बांह में गोली लगी है। मुठभेड़ के बाद एसपी प्रदीप गुप्ता ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद सीएचसी बनकटी पहुंचकर पूरी जानकारी ली।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि बनकटी वन चौकी के पास मंगलवार की रात 11:10 बजे थाना फरेंदा पुलिस व क्राइम ब्रांच के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल फिरोज खान निवासी डोमन छपरा थाना खड्डा जनपद कुशीनगर एवं हैदर अली निवासी भुजौली बुजुर्ग टोला दरोगा सिंह थाना खड्डा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। यह दोनों थाना फरेंदा व अन्य थानों में दर्ज कई मुकदमों में वांछित चल रहे थे।
बताया कि दोनों बदमाशों को पैर में गोली लगी है, जिनको पुलिस की सहायता से सीएचसी बनकटी ले जाकर इलाज कराया गया। साथ ही एक स्वाट टीम के सिपाही को भी बांए हाथ में गोली लगी है, उक्त दोनों बदमाश थाना फरेंदा के वांछित हैं। जिनपर 25,000-25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को इनके पास से दो देशी तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा व 3 खोखा कारतूस बरामद हुआ है।