फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two minor boys died in accident by Bolero in Basti

यूपी: बस्ती में डीजे लदी बोलेरो से दबकर दो मासूमों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 14 May 2021 10:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Fri, 14 May 2021 10:15 PM IST
सार

बोलेरो बैक करते समय घर के सामने ही चपेट में आए बच्चे। कोतवाली क्षेत्र के बरसांव गांव में देर शाम हुई घटना।

विज्ञापन
Two minor boys died in accident by Bolero in Basti
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कोतवाली क्षेत्र के बरसांव गांव में शुक्रवार की शाम डीजे लदी एक बोलेरो की चपेट में आए दो मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा है। बोलेरो चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बरसाव गांव के उदयशंकर शर्मा की पत्नी अपने छह माह के बेटे और अपने एक रिश्तेदार रामबेलास उर्फ मुन्ना के तीन वर्षीय बेटे को लेकर घर के बाहर निकली थीं। उसी समय डीजे लदी एक बोलेरो घर के सामने से गुजरी। बताया जा रहा है कि चालक रास्ता भटक गया था और अचानक गाड़ी रोक कर बैक करने लगा। 
विज्ञापन


दोनों बच्चे उस वक्त बोलेरो के पीछे ही थे। जिससे दोनों गाड़ी की चपेट में आ गए। जबकि महिला बच गई। दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर कोतवाल मनोज कुमार तिवारी और चौकी प्रभारी पहुंच गए और बच्चों के शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में लोगों से पूछताछ शुरू की। कोतवाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed