{"_id":"6a6d167380e0df1f29012d04","slug":"two-matches-played-in-the-ongoing-district-football-league-at-the-st-andrews-college-ground-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1403776-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्टार क्लब विजयी, सेंट एंड्रयूज और बीआरडी के बीच मैच ड्रॉ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्टार क्लब विजयी, सेंट एंड्रयूज और बीआरडी के बीच मैच ड्रॉ
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर फुटबॉल संघ के तत्वावधान में सेंट एंड्रयूज कॉलेज में आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2026 के छठे दिन शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। सेंट एंड्रयूज फुटबॉल क्लब और बीआरडी मास्टर के बीच खेला गया पहला मुकाबला बराबरी पर छूटा। दूसरे मैच में स्टार क्लब ने फिटनेस क्लब को 2-0 से पराजित किया।
पहले मैच में सेंट एंड्रयूज फुटबॉल क्लब के अमित ने 20वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके तीन मिनट बाद बीआरडी मास्टर के सुगम ने गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया। 37वें मिनट में अभय ने गोल कर सेंट एंड्रयूज को 2-1 से आगे कर दिया। बीआरडी के आशीष ने 48वें मिनट में गोल कर मुकाबला 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने लगातार प्रयास किए लेकिन कोई भी निर्णायक बढ़त नहीं बना सकी। मैच के निर्णायक कुर्बान अली, दुर्गेश शर्मा, रहमतुल्लाह, घनश्याम सिंह और मोहम्मद आमिर रहे।
दूसरे मैच में स्टार क्लब भगवानपुर ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। 18वें मिनट में आकाश ने पहला और 52वें मिनट में दीपक ने दूसरा गोल किया। इस तरह स्टार क्लब ने 2-0 से जीत दर्ज की। इस मैच के निर्णायक विकास कुमार, भुवाल निषाद, अमरनाथ और ओम प्रकाश गौड़ रहे।
विज्ञापन
पहले मैच के मुख्य अतिथि पूर्व फुटबॉल सचिव अश्वनी यादव और दूसरे के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी आनंद सिंह और रामविलास रहे। इस दौरान डॉ. गौरव यादव, डॉ. आमिर हयात खान, भूपेंद्र मिश्र, मोहम्मद नसीम, कृष्ण प्रताप श्रीवास्तव, शुभांशु, अजय निषाद, मोहम्मद हारून, घनश्याम सिंह व फुटबॉल संघ के सचिव हमजा खान सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।