{"_id":"60feb30b8ebc3e789d23eac4","slug":"two-kanwariyas-died-after-being-hit-by-truck-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: दो कांवड़ियों की ट्रक की चपेट में आने से मौत, शिव मंदिर में जा रहे थे जल चढ़ाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: दो कांवड़ियों की ट्रक की चपेट में आने से मौत, शिव मंदिर में जा रहे थे जल चढ़ाने
Mon, 26 Jul 2021 07:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 26 Jul 2021 07:02 PM IST
सार
श्रावण मास के पहले दिन विशुनपुरा बाजार के मंदिर में चढ़ाना था जल, बीस बाइक से चालीस कांवड़िया जा रहे थे बरहज ।
विज्ञापन
बाएं सुनील मद्धेशिया और अजय मद्धेशिया दाएं। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रावण मास के पहले दिन देवरिया जिले में एक बड़ी घटना हो गई। यहां बरहज के सरयू नदी से जल भरने के लिए जा रहे बाइक सवार दो कांवड़ियों की देवरिया- बरहज मार्ग पर भलुअनी थाना क्षेत्र के करमटार शेरवा गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। दुर्घटना की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बघौचघाट थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बाजार से रविवार की रात में 40 कावाड़ियां बीस बाइक पर सवार होकर बरहज के लिए निकले। सभी को बरहज स्थित सरयू नदी से जल भरकर विशुनपुरा बाजार स्थित शिव मंदिर पर जल चढ़ाने के लिए आना था।
विज्ञापन
इस जत्थे में विशुनपुरा बाजार निवासी अजय मद्धेशिया (23) पुत्र पारस और सुनील मद्धेशिया (38) एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। रविवार रात करीब 11 बजे अभी भलुअनी थाना क्षेत्र के करमटार शेरवा के पास पहुंचे थे। इसी दौरान देवरिया की तरफ जा रहे ट्रक की चपेट में दोनों आ गए।
विज्ञापन
इसमें से अजय की ट्रक से कुचलकर मौके पर मौत हो गई। जबकि सुनील को अन्य साथियों ने जिला अस्पताल पहुंचया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दोपहर में सुनील की इलाज के दौरान मौत हो गई।
साथियों ने मोबाइल से इसकी सूचना परिजनों की दी। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मचा गया। अजय की मां तेतरी देवी का रो- रोकर बुरा हाल था। अजय तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह विशुनपुरा कस्बा में सब्जी बेचकर जीवन यापन करता था।