फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two hotspots change in orange zone at Basti

खुशखबर: बस्ती शहर के दो मोहल्ले ग्रीन जोन घोषित, हटाई गईं पाबंदियां

Wed, 13 May 2020 01:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 May 2020 01:22 PM IST
सार

  • जिले में एक मृतक सहित 42 हैं कोरोना संक्रमित
  •  22 की रिपोर्ट आ चुकी है निगेटिव

विज्ञापन
two hotspots change in orange zone at Basti
Basti news - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना महामारी के मद्देनजर निर्धारित पांच में से शहर के दो कंटेंमेंट जोन मिल्लतनगर और गिदही खुर्द को ग्रीन जोन घोषित कर दिया गया है। वहां पिछले 28 दिनों से कोई नया केस नहीं आया है। ऐसे में वहां की तमाम पाबंदियों में  ढील दी जा रही है।
विज्ञापन


डीएम आशुतोष निरंजन के मुताबिक उक्त दोनों मोहल्ले के निवासी सुबह साथ बजे से शाम सात बजे तक आवश्यक वस्तुओं की खरीद-फरोख्त करने के लिए अपने वार्ड/मोहल्ले और अन्य वार्ड/मोहल्ले में आवाजाही कर सकते हैं। शेष जनपद पूर्व की तरह ऑरेंज जोन में रखा गया है। जहां पहले के तरह की पाबंदियां लागू रहेंगी।
विज्ञापन


बता दें कि जिले में अभी तक 42 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 22 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, वहीं एक शख्स की मौत हो चुकी है।

वहीं मंगलवार को जिले में प्रवासी मजदूरों का हाल जानने डीएम आशुतोष निरंजन व एसपी हेमराज मीणा किसान डिग्री कॉलेज, रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नियमित रूप से मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान डिग्री कॉलेज में आए हुए प्रवासी मजदूरों का थर्मल स्क्रीनिंग कराया जा रहा था। साथ ही दस किलो चावल, दस किलो आटा, तेल, मसाला, चना, दाल आदि का किट भी वितरित किया जा रहा था। व्यवस्थाओं के बारे में तहसीलदार पवन जायसवाल ने डीएम को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed