{"_id":"69d2cf2278343da8e80e4b48","slug":"two-groups-clash-in-chauri-chaura-fir-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1280426-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चौरीचौरा में दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चौरीचौरा में दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
Mon, 06 Apr 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरीचौरा। थाना क्षेत्र के एक चौरी गांव में पड़ोसियों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता प्रीति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को पड़ोस की एक महिला का बच्चा उनके घर खेलने आया था। इसके बाद बच्चे की मां ने उसे डांटना शुरू कर दिया कि वह उनके घर क्यों गया। जब प्रीति समझाने पहुंचीं तो आरोप है कि महिला और उसके परिजन मारपीट करने लगे। शोर सुनकर बचाव के लिए प्रीति की बहन रिंकी पहुंची तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। आरोप है कि इस दौरान छीना-झपटी में रिंकी का मंगलसूत्र भी छीन लिया गया। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंची मां पर भी लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे उनके सिर और पेट में गंभीर चोटें आईं।
थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं दूसरे पक्ष की सुनैना देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बैट को लेकर उनके पुत्र और पड़ोसी के बच्चे के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी बात को लेकर पड़ोसी जयप्रकाश, उनका पुत्र आदित्य और रिंकी उनके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिसमें उनके पुत्र को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जयप्रकाश, आदित्य और रिंकी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।