{"_id":"6a03922d4a8d7d75df02e28e","slug":"two-day-national-seminar-on-income-tax-act-2025-inaugurated-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1318303-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आयकर अधिनियम की चुनौतियों व परिवर्तनों की जानीं बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आयकर अधिनियम की चुनौतियों व परिवर्तनों की जानीं बारीकियां
विज्ञापन
गोरखपुर। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की गोरखपुर शाखा की ओर से आयकर अधिनियम-2025 विषय पर मंगलवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ रामगढ़ताल रोड स्थित होटल में हुआ।
संगोष्ठी में कर सलाहकारों एवं वित्तीय क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों को नवीन आयकर अधिनियम के प्रावधानों, व्यावहारिक चुनौतियों व प्रक्रियात्मक परिवर्तनों से अवगत कराया गया। इसमें बताया गया कि बदलते कर परिवेश और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण पेशेवर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रावधानों को समझना जरूरी है।
प्रथम सत्र में सीए चंद्रशेखर वसंत चिताले ने ''नई कर व्यवस्था : गहन विश्लेषण एवं व्यावहारिक मुद्दे'' विषय पर चर्चा की। द्वितीय सत्र में सीए प्रमोद जैन ने ''नवीन आयकर अधिनियम-2025 : प्रत्यक्ष कराधान में एक नया प्रतिमान परिवर्तन'' विषय पर विचार व्यक्त किए। तीसरे सत्र में सीए विनोद गुप्ता ने विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर संगोष्ठी के निदेशक सीए ज्ञान चंद्र मिश्र, शाखा अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष नितेश शुक्ल, सचिव आकाशदीप श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष अखिलेश्वर दुबे एवं प्रसून गोयल आदि मौजूद रहे। संचालन अदिति सिंह ने किया।