फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two bullets were fired in the air, causing the DJ operator to lose his balance and the third round hit his head.

Gorakhpur News: दो गोली हवा में मारी, संतुलन बिगड़ा तो तीसरी डीजे ऑपरेटर के सिर में राउंड में बिगड़ा संतुलन

Sun, 15 Feb 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Two bullets were fired in the air, causing the DJ operator to lose his balance and the third round hit his head.
गगहा थाना क्षेत्र के पांडेयपार में हर्ष फायरिंग का मामला
विज्ञापन

फरीदाबाद से आया था लड़की पक्ष

गगहा/कौड़ीराम (गोरखपुर)। गगहा थाना क्षेत्र के पांडेयपार में हर्ष फायरिंग के मामले में प्रत्यक्षदर्शियों ने चौंकाने वाले तथ्य बताए हैं। उनके अनुसार आरोपी ने पहले दो राउंड फायरिंग हवा में की। उस समय लोग इसे सामान्य हर्ष फायरिंग समझकर नजरअंदाज करते रहे। हालांकि, तीसरी बार फायरिंग करते समय आरोपी का संतुलन अचानक बिगड़ गया और गोली सीधे डीजे ऑपरेटर के सिर में जा लगी।
शादी के लिए लड़की पक्ष फरीदाबाद से आया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोली चलने की आवाज के साथ ही मौके पर भगदड़ मच गई। बराती और स्थानीय लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर के लिए शादी का माहौल पूरी तरह अफरा-तफरी में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने लोगों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शादी के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन


बर्थडे पार्टी में हुई थी फायरिंग
हाल ही में बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया था। यह मामला बेलघाट थाना के मड़हा गांव का है। पुलिस दोनों आरोपियों के पास से पिस्टल, 44 कारतूस और कार भी बरामद किया। केस दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स इलाके में हुई थी हर्ष फायरिंग
नवंबर 2024 में एम्स इलाके में दीपक सिंह के घर शादी थी। बशारतपुर के रहने वाले विनोद कुमार ने टेंट लगाया था। बरात में आए लोगों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। गोली विनोद के कंधे में लगी। पुलिस ने इस मामले में प्रशांत यादव और राहुल यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed