{"_id":"6757ff2ca7d8398b610e10ae","slug":"two-bikes-collide-in-mohaddipur-of-gorakhpur-couple-danced-a-lot-in-joy-of-marriage-2024-12-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी की खुशी में खूब नाचे-गाए, मोहद्दीपुर में हुए हादसे से लुट गईं विक्रांत के परिवार की खुशियां; 3 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी की खुशी में खूब नाचे-गाए, मोहद्दीपुर में हुए हादसे से लुट गईं विक्रांत के परिवार की खुशियां; 3 की मौत
Tue, 10 Dec 2024 02:25 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:25 PM IST
सार
गोरखपुर के मोहद्दीपुर में हुए हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। शादी की खुशी में दंपती ने खूब डांस किया। घर पहुंचने से पहले हादसा हो गया। हादसे में दो बच्चियों समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर में मोहद्दीपुर सड़क हादसे से ठीक एक घंटे पहले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें तीन दिसंबर को गोरखनाथ क्षेत्र स्थित ससुराल में साले की शादी से पहले के संगीत कार्यक्रम में विक्रांत पत्नी निकिता के साथ डांस करते दिख रहे हैं। यहां से निकलने के बाद घर से कुछ दूर पहले हादसा हो गया और विक्रांत और उनकी दो बच्चियों की मौत हो गई थी।
विक्रांत की साली सिमरन ने बताया कि दो घंटे तक घर पर भाई की शादी की खुशी में खूब नाच-गाना हुआ। दीदी निकिता को रुकने के लिए भी कहा गया। उन्होंने कहा कि शादी से दो दिन पहले ही वह आ जाएंगी।
यह कहकर विक्रांत के साथ बच्चों को लेकर बाइक से निकल गईं। घरवालों ने कहा-पहुंचकर कॉल करना। करीब एक घंटे बाद कॉल आई कि पूरा परिवार हादसे में जख्मी हो गया है। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सोमवार को चौहान टोला स्थित मृतक विक्रांत के घर सदर सांसद रवि किशन भी पहुंचे थे। उन्होंने परिवार से मिलकर मदद का आश्वासन दिया। मेडिकल कॉलेज में निकिता भर्ती हैं। वहां सिमरन उनके साथ हैं। सिमरन ने बताया कि निकिता के जबड़े टूट गए हैं और पेट में भी चोट आई है।

उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज में इसका कोई डॉक्टर नहीं है। एक या दो दिन में लखनऊ लेकर जाएंगे। अभी तक पति और बच्चों की मौत के बारे में नहीं बताया गया है। जब भी होश आ रहा है, पति और बच्चों के बारे में इशारे से पूछ रही हैं।
बेटे अंगद की हालत गंभीर
मेडिकल कॉलेज के पांच सौ बेड के आईसीयू वार्ड में निकिता का बेटा अंगद भर्ती है। घटना के बाद से ही उसे होश नहीं आया है। डॉक्टरों के अनुसार, अंगद के दिमाग पर गहरा जख्म है। उसकी हालत में अभी कोई खास सुधार नहीं है।

घायल चिन्मयानंद हुए लखनऊ रेफर
घटना में तीसरे बाइक सवार घायल चिन्मयानंद मिश्रा (25) पुत्र भातेंदु मिश्रा का भी इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। चिन्मयानंद के जबड़े और सिर में कुल 12 टांके लगे हैं। पिता भातेंदु मिश्रा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में जबड़े का कोई डॉक्टर नहीं है। इसलिए बेटे को लखनऊ रेफर कराकर ले जा रहे हैं।

बताया कि बेटे के पैर की चकरी भी टूट गई है। एक कंपनी में उसे हाल ही में नई नौकरी भी मिल गई थी। जनवरी में उसे ज्वाॅइन करना था। कुशीनगर के अहिरौली थाना डोमरी गांव निवासी चिन्मयानंद वर्तमान में शाहपुर थाना के बिछिया कॉलोनी में मकान बनवाकर रहते हैं। खलीलाबाद में एक मोबाइल कंपनी में मैनेजर हैं।
बता दें कि कैंट क्षेत्र के मोहद्दीपुर नहर रोड पर रेसर बाइक सवार दो युवकों ने लेबर कॉलोनी की तरफ जा रहे विक्रांत की बाइक में टक्कर मारी थी। हादसे में विक्रांत, उनकी दो बेटियां परी और लाडो की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी और बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। रेसर बाइक सवार मोनू और सूरज की भी मौके पर ही मौत हो गई थी।