{"_id":"6ac173d4144d408d5301f002","slug":"two-arrested-with-25-kg-of-cannabis-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1473267-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ढाई किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ढाई किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
गोरखपुर। राजघाट पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ढाई किलो गांजा बरामद किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस के मुताबिक, दो अक्तूबर की शाम चेकिंग के दौरान मदन लाल निवासी डोमरा बरदिहवा, थाना पनियरा, महराजगंज को पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक किलो 195 ग्राम गांजा बरामद हुआ। वहीं, अमरूद मंडी चकरा अव्वल निवासी करन के पास से एक किलो 300 ग्राम गांजा मिला। दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी गौरव वर्मा ने बताया कि बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।