{"_id":"619b8b5e1b451d757675f03b","slug":"two-accused-of-molesting-arrested-in-siddharth-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, गांव से भागने की फिराक में थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, गांव से भागने की फिराक में थे दोनों
Mon, 22 Nov 2021 06:00 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 22 Nov 2021 06:00 PM IST
सार
आरोपी के गांव के तिराहे से पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ा, खेसरहा क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार सुबह उनके गांव के पास तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। थाने में लाकर पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
एसओ खेसरहा अभिमन्यु सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के सामूहिक दुष्कर्म होने की शिकायत लड़की के पिता ने थी। पिता की तहरीर पर दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कर किशोरी का मेडिकल परीक्षण महिला पुलिसकर्मी की देखरेख में कराया गया।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी थी। सुबह मुखबिर से जानकारी मिली कि दोनों आरोपी धुसवा गांव के तिराहे पर मौजूद हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। इस पर टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख दोनों भागने लगे। जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। थाने पर लाकर पूछताछ की गई। इसके बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन