{"_id":"6afe137fea86484d9e0c6c7b","slug":"traffic-system-collapsed-during-akhileshs-roadshow-commuters-grappled-with-traffic-jams-throughout-the-day-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1523298-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अखिलेश के रोड शो में ध्वस्त रही यातायात व्यवस्था, दिनभर जाम से जूझे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अखिलेश के रोड शो में ध्वस्त रही यातायात व्यवस्था, दिनभर जाम से जूझे राहगीर
विज्ञापन
- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बावजूद नहीं दिखी डायवर्जन की पुख्ता व्यवस्था
- एयरपोर्ट से देवरिया रोड और शहर तक वाहनों की लगी कतारें
गोरखपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो और पीडीए रथ यात्रा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बावजूद पुलिस की यातायात व्यवस्था बेपटरी रही। डायवर्जन के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से बुधवार को देवरिया-गोरखपुर मार्ग से लेकर शहर के भीतर तक राहगीरों को दिनभर जाम से जूझना पड़ा। हालात यह रहे कि एक से दो किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को घंटों लग गए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस की मौजूदगी तो रही लेकिन यातायात नियंत्रित करने के प्रभावी इंतजाम नदारद दिखे।
दोपहर बाद एयरपोर्ट से पीडीए रथ यात्रा का शुभारंभ होते ही एयरपोर्ट से कूड़ाघाट होते हुए गोरखपुर-देवरिया मार्ग की एक लेन पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया। वाहनों को दूसरी लेन से निकाला गया। इस बीच आसपास के कट से वाहनों की आवाजाही जारी रहने के कारण जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। दोनों ओर वाहनों की कतारें लगने से राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। चौरीचौरा क्षेत्र में फोरलेन पर वाहनों के खड़े होने से आवागमन बाधित रहा। यहां भी लोगों को थोड़ी दूरी तय करने में लंबा इंतजार करना पड़ा। यातायात का दबाव बढ़ने के बावजूद वाहनों को सुचारु रूप से निकालने के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था नजर नहीं आई।
--
काफिला निकलते ही जगह-जगह रोके गए वाहन
सभा कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अखिलेश यादव का काफिला शहर के धर्मशाला स्थित तिवारी हाता के लिए रवाना हुआ। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे लेकिन काफिले की आवाजाही के चलते अचानक वाहनों को रोके जाने से जाम लग गया। राहगीरों को काफी देर तक सड़क पर इंतजार करना पड़ा। यही स्थिति तिवारी हाता से अखिलेश यादव के एयरपोर्ट लौटने के दौरान भी बनी रही। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बावजूद यातायात प्रबंधन की तैयारी नाकाफी साबित हुई और आम लोगों को दिनभर जाम की परेशानी झेलनी पड़ी।