{"_id":"667b66e54b56ec9e460d3294","slug":"traders-will-meet-cm-today-will-appeal-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-600699-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आज सीएम से मिलेंगे व्यापारी, लगाएंगे गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आज सीएम से मिलेंगे व्यापारी, लगाएंगे गुहार
Wed, 26 Jun 2024 06:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
असुरन से पादरी बाजार तक के व्यापारी बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोरखनाथ मंदिर में मिलकर अपनी दुकान व मकान को बचाने के लिए सीएम से गुहार लगाएंगे। साथ ही असुरन से पादरी बाजार तक की सड़क को टू लेन बनाने की मांग करेंगे। मंगलवार को व्यापारियों ने गीता वाटिका के पास बैठक कर सीएम के समक्ष अपनी मांग रखने को लेकर चर्चा की। बैठक के बाद व्यापारियों ने सड़क पर प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की।
असुरन-पिपराइच फोरलेन निर्माण को लेकर ध्वस्तीकरण के लिए घरों व दुकानों में लाल निशान लगाने के बाद से ही व्यापारियों की नींद उड़ गई है। व्यापारी लगातार चार दिनों से परेशान हैं। डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन के साथ-साथ कमिश्नर, नगर आयुक्त से भी गुहार लगाकर ज्ञापन दे चुके हैं। अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि समस्याओं के समाधान के लिए उनकी मांग को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।
बैठक के दौरान व्यापारी आयुष ने कहा कि असुरन-पिपराइच फोरलेन परियोजना डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) इंडियन सड़क कांग्रेस (आईआरसी) के मानकों के अनुरूप नहीं बनाया गया है। इसमें जरूरत से अधिक भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, जिससे न केवल सरकार को राजस्व की हानि हो रही है बल्कि व्यापारियों एवं भवन स्वामियों को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि डीपीआर में संशोधन होना चाहिए।
विज्ञापन
असुरन व्यापार मंडल के समन्वयक रामरतन ने बताया कि असुरन से मेडिकल, असुरन से कौवाबाग व जेल बाईपास से पादरी बाजार जाने वाला रास्ता फोरलेन हो चुका है, जिससे ट्रैफिक लोड बंट गया है। ऐसे में इस रोड को फोरलेन करने की कोई खास जरूरत नहीं है। बैठक में बबलू गुप्ता, सुग्रीव वैश्य, दीपू दुबे, अभिषेक गुप्ता, चंद, श्रीराम, देवेंद्र सिंह, मोहसिन खान, अविनाश, बैजनाथ, राजेश आदि उपस्थित रहे।