{"_id":"667c8d2f75befe5c1e007d94","slug":"traders-celebrated-meeting-cm-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-602064-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीएम से मिले व्यापारियों ने मनाई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीएम से मिले व्यापारियों ने मनाई खुशी
Thu, 27 Jun 2024 03:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 27 Jun 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
-असुरन चौक पर बांटी मिठाई, कहा मुख्यमंत्री ने समझा हमारा दर्द
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। असुरन-पिपराइच फोरलेन का विगत चार दिनों से विरोध कर रहे असुरन के व्यापारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात कर असुरन से पादरी तक टू लेन की सड़क बनाने की मांग की। मुख्यमंत्री से मकान व दुकान को ज्यादा नुकसान न पहुंचाने तथा टू लेन सड़क बनाने को लेकर आश्वासन मिलने पर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गोरखनाथ मंदिर में ही योगी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे व एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई भी दी। व्यापारियों का कहना था कि मुख्यमंत्री ने हमारा दर्द समझा है।
गोरखनाथ मंदिर से निकलने के बाद व्यापारी असुरन चौक पहुंचे, जहां उन्होंने वहां के व्यापारियों व राहगीरों में मिठाई बांटी। व्यापारी आयुष ने बताया कि लाल निशान लगने के बाद हमारा पूरा परिवार चैन की नींद नहीं सो पा रहा था। आज सीएम योगी की बदौलत परिवार के चेहरे पर मुस्कान है। व्यापारी रिजवान ने कहा कि हमें पूरा भरोसा था कि योगी हमारी मांगों पर जरूर विचार करेंगें, क्योंकि हम सब उनके परिवार का हिस्सा हैं। युवराज सिंह का कहना था कि हम सब इस मकान में चार पीढ़ी से रहते थे। मकान में रहकर बने दुकान के किराए से घर चलता है। सीएम के आश्वासन के बाद हमारा पूरा परिवार योगी आदित्यनाथ का आभारी है। हमारा मकान व दुकान टूटने से बच गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
जिन व्यापारियों की दुकानें टूटेंगी या टूटी हैं उसको लेकर भी हमारे सीएम का आदेश स्वागत योग्य है कि जिनकी दुकानें समाप्त हो जाएंगी या पहले के चौराहा चौड़ीकरण में टूट चुकी हैं उन्हें जल्द ही कॉम्प्लेक्स बनाकर उसमें दुकान दी जाए।
विज्ञापन
-बृजेश शाही,व्यापारी, असुरन चौक
-- --
व्यापारियों के आंदोलन की जीत हुई है। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की समस्या पर विचार कर उनकी मांगों को मान लिया है। जिससे व्यापारी बहुत खुश हैं।
- मंतालाल यादव, पार्षद प्रतिनिधि
-- -
आज बहुत खुशी का दिन है। हम सब इसे उत्सव की तरह मना रहे हैं। रोजी-रोटी हम सभी की बच गई, इससे अच्छा उपहार हमारे लिए कुछ नहीं है। हम सब योगी को धन्यवाद देते हैं।
-अवधेश गुप्ता, व्यापारी, असुरन चौक
-- -
हम नगर निगम में किराए की दुकान लेकर बर्तन बेचते हैं। हमारी भी दुकान बच जाएगी। कम से कम हमारी रोजी-रोटी पर तो इसका असर नहीं पड़ेगा। हम आज ईश्वर को धन्यवाद देते हैं।
- विशाल गुप्ता, व्यापारी, असुरन चौक