फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Toffee like medicine will be given to children to protect them from TB

बचाव ही जीवन है: बच्चों को टीबी से बचाने के लिए दी जाएगी टॉफी जैसी दवा, तीन महीने तक चलेगा अभियान

Thu, 10 Feb 2022 11:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Feb 2022 11:48 AM IST
सार

गोरखपुर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने बताया कि जल्द ही दवा का वितरण शुरू किया जाएगा। यह टीबी संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों को दी जाएगी।

विज्ञापन
Toffee like medicine will be given to children to protect them from TB
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

क्षय रोग (टीबी) से संक्रमित बच्चों को टीबी रोग से बचाने के लिए टॉफी जैसी दवा दी जाएगी। जल्द ही यह दवा सरकारी अस्पतालों से प्रिवेंशन ऑफ टीबी पेशेंट (पीटीपी) के जरिए मिलेगी। आइसोनियाजिड नाम की इस दवा की 100 एमजी की खुराक बच्चों को दी जाएगी। अब तक यह दवा टेबलेट के तौर पर उपलब्ध थी, जो कड़वी होती थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आइसोनियाजिड नाम की दवा टॉफी के तौर पर आएगी। बच्चों के लिए यह चूसने वाला टेबलेट होगा। बच्चों के स्वाद को ध्यान में रखते हुए दवा तैयार की गई है, जो अलग-अलग स्वाद में उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


गोरखपुर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने बताया कि जल्द ही दवा का वितरण शुरू किया जाएगा। यह टीबी संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों को दी जाएगी। बताया कि एक टीबी मरीज 15 अन्य लोगों को संक्रमित कर सकता है। ऐसे में लक्षण दिखते ही टीबी मरीज की जांच होगी और तत्काल दवा दी जाएगी। टीबी की दवा बीच में छोड़ने वाले लोगों में जब ड्रग रेसिस्टेंट पैदा हो जाता है, तो इलाज काफी लंबा और महंगा हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह तक दी जाएगी दवा

गोरखपुर जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि टीबी प्रिवेंटिव थेरेपी (टीपीटी) के तहत, जिन घरों में टीबी के मरीज हैं, उनके परिवार के प्रत्येक सदस्य को तीन महीने तक निशुल्क दवा खिलाई जाएगी। इससे पूर्व जिन घरों में टीबी के मरीज निकलते थे, उन घरों में पांच साल से छोटे उम्र के बच्चों को ही यह दवा खिलाई जाती थी। लेकिन, तब यह दवा टॉफी के तौर पर नहीं आई थी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed