फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ticket booking not started even four days before running of clone special trains

क्लोन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से चार दिन पहले भी नहीं शुरू हुई टिकट की बुकिंग, यात्री परेशान

Thu, 17 Sep 2020 03:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Sep 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
Ticket booking not started even four days before running of clone special trains
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

रेलवे बोर्ड के निर्देश पर 21 सितंबर से गोरखपुर के रास्ते चलने वाली क्लोन स्पेशल ट्रेनों के टिकट की बुंकिग शुरू नहीं हो सकी है। टिकट को लेकर यात्री परेशान हैं। स्टेशन स्थित आरक्षण केंद्र पर टिकट की बुकिंग को लेकर सुबह से ही यात्री पहुंच रहे हैं। रेलवे के स्थानीय अधिकारियों को भी बुकिंग कब शुरू होगी, इसकी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


आरक्षण पर्यवेक्षक ने बताया कि टिकट बुकिंग क्रिष (सेंट्रल फॉर रेलवे इनफार्मेशन सेंटर) करेगा। अभी तक कोई सूचना नहीं है। कम्प्यूटर पर ट्रेन की कोई भी जानकारी नहीं दर्शा रहा है। इन ट्रेनों में हमसफर एक्सप्रेस के कोच लगाए जाएंगे। सिर्फ आरक्षित कोच ही लगेंगे।

विज्ञापन

ट्रेनें इस शेड्यूल पर पहुंचेंगी गोरखपुर

- 02563 सहरसा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 21 सितंबर से रोजाना सुबह 5.00 बजे रवाना होगी। बरौनी, छपरा के रास्ते गोरखपुर से दोपहर बाद 3.15 बजे छूटकर ऐशबाग, कानपुर होते हुए दूसरे दिन सुबह 5.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

- 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 21 सितंबर से रोजाना सुबह 6.60 बजे रवाना होगी। समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा होते हुए गोरखपुर से दोपहर बाद 2.30 बजे छूटकर ऐशबाग, कानुपर के रास्ते दूसरे दिन सुबह 4.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी क्लोन स्पेशल 23 सितंबर से प्रत्येक बुधवार को सुबह 8.40 बजे रवाना होगी। सहारनपुर, मुरादाबाद, सीतापुर के रास्ते गोरखपुर से दूसरे दिन सुबह 4.05 बजे छूटकर छपरा, समस्तीपुर, कटिहार होते हुए शाम 5.45 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।  

गोरखपुर के रास्ते चलने वाली क्लोन स्पेशल ट्रेनें
- 02564 नई दिल्ली-सहरसा क्लोन स्पेशल 22 सितंबर से रोजाना दोपहर 1.30 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। कानपुर, ऐशबाग होते हुए गोरखपुर से दूसरे दिन सुबह 7.10 बजे छूटकर छपरा, बरौनी के रास्ते शाम को 6.15 बजे सहरसा पहुंचेगी।

- 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल 22 सितंबर से रोजाना दोपहर 12.15 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। कानपुर, ऐशबाग के रास्ते गोरखपुर से रात 12.55 बजे छूटकर छपरा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर के रास्ते दूसरे दिन सुबह 9.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed