फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three workers died due to Uncontrollable truck crushed workers on Gorakhpur-Lucknow Fourlane basti

यूपी: बस्ती में पैदल जा रहे मजदूरों को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत

Thu, 03 Sep 2020 11:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज/हर्रैया (बस्ती)।
अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज/हर्रैया (बस्ती)। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Sep 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
Three workers died due to Uncontrollable truck crushed workers on Gorakhpur-Lucknow Fourlane basti
रोते- बिलखते परिजन व ग्रामीणों की जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर बस्ती के हर्रैया थाने के बिहरा चौराहे के पास गुरुवार तड़के बेकाबू ट्रक ने पैदल जा रहे पांच मजदूरों को कुचल दिया। जिसमें तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायलों को सीएससी कप्तानगंज भेजा। जहां से चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धर्मसिंहपुर महराजगंज कस्बे के कुछ मजदूर पल्लेदारी करते हैं। बुधवार रात में पैकोलिया के हसीनाबाद ट्रक से दाल उतारने गए थे। काम निपटाने के बाद ट्रक पर सवार होकर संसारीपुर के पास एक ढाबे पर पहुंचे। जहां ट्रक चालक से विवाद हो गया।
विज्ञापन


विवाद के बाद सभी मजदूर पैदल ही गांव के लिए चल पड़े। महाराजगंज के करीब पहुंचने ही वाले थे, कि तभी अनियंत्रित ट्रक ने पांचों मजदूरों को रौंद दिया। जिसमें तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थानाध्यक्ष सर्वेश राय मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएससी कप्तानगंज भेजा। मृतकों की पहचान लल्लन (26) पुत्र तुलसीराम, गुड्डू (28) पुत्र जनक राम, कनिक राम (27) पुत्र छोटई के रूप में हुई। घायल विकास (26) पुत्र राजू व जंग बहादुर (28) पुत्र बिफई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed