फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three suspended including RI of Police Line in kushinagar

कुशीनगर: सिपाही की पिटाई की मामले में तीन मिले दोषी, पुलिस लाइन के आरआई समेत तीन निलंबित

Sat, 18 Sep 2021 05:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Sep 2021 05:51 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के आने पर सेवरही में उसे वीआईपी ड्यूटी के लिए भेजा गया था। वहां जाने पर पता चला कि उसकी ड्यूटी नहीं थी। खुद के आग्रह पर ड्यूटी करके लौटा था।

विज्ञापन
Three suspended including RI of Police Line in kushinagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

कुशीनगर जिले में बंद कमरे में सिपाही की पिटाई के मामले में एसपी ने पुलिस लाइन के आरआई (रिजर्व निरीक्षक) और दो अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। सिपाही ने अनावश्यक रूप से ड्यूटी लगाए जाने का विरोध किया था।

विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे सीओ कसया पीयूष कांत राय ने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल देवेंद्र चौरसिया ने पुलिस लाइन के आरआई और दो अन्य पुलिसकर्मियों पर 12 सितंबर को बंद कमरे में पिटाई करने का आरोप लगाया था। सिपाही का कहना था कि मुख्यमंत्री के आने पर सेवरही में उसे वीआईपी ड्यूटी के लिए भेजा गया था। वहां जाने पर पता चला कि उसकी ड्यूटी नहीं थी। खुद के आग्रह पर ड्यूटी करके लौटा था।
विज्ञापन


आरोप है कि इस बारे में पूछने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। उसे अस्पताल में इलाज कराना पड़ा। एसपी के निर्देश पर मामले की जांच सीओ कसया को सौंपी गई थी। सीओ ने जांच कर अपनी रिपोर्ट एसपी को भेजी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि इस मामले में दोषी मिलने पर आरआई ओमप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल सेचू यादव और कांस्टेबल शिवकुमार यादव को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed