फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three companies showed interest in developing picnic spot on Deoria bypass road

Gorakhpur News: अदेवरिया बाईपास रोड पर पिकनिक स्पॉट विकसित करने को तीन कंपनियों ने दिखाई रुचि

Sun, 28 Jul 2024 05:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Three companies showed interest in developing picnic spot on Deoria bypass road
- बुद्ध विहार व्यावसायिक के एक एकड़ भूखंड को लेकर हुई प्री-बिड मीटिंग
विज्ञापन

- नोएडा के गार्डेनिया ग्लोरी मार्केट की तर्ज पर विकसित करने की है योजना

- पार्क हो सकेंगे 66 चार पहिया वाहन, 752 वर्ग मीटर में बनाएंगे 22 कियोस्क
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। देवरिया बाईपास रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने बुद्ध विहार व्यावसायिक के खाली पड़े एक एकड़ से अधिक के भूखंड को नोएडा के गार्डेनिया ग्लोरी मार्केट की तरह विकसित करने के लिए तीन कंपनियों ने रुचि दिखाई है। निजी फर्म इसे विकसित करने के साथ ही इसका संचालन और देखरेख करेगी, जिसके लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने रिक्वेस्ट फार प्रपोजल (आरएफपी) जारी किया था। पहली प्री बिड मीटिंग शनिवार को जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह की अध्यक्षता में हुई।

देवरिया बाइपास रोड पर होटल फाइव सेंसेज के पीछे बुद्ध विहार व्यावसायिक योजना में खाली पड़े दो पार्कों के बीच प्राधिकरण की 4,050 वर्ग मीटर रिक्त भूमि है। प्राधिकरण यहां बिल्डिंग बाईलाज के अनुसार सेट बेक छोड़ते हुए 752 वर्ग मीटर में अस्थाई क्याेस्क का निर्माण कराएगा। साथ ही 66 चार पहिया वाहनों को खड़ा करने के लिए स्मार्ट पार्किंग के साथ प्राधिकरण की ओर से पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा। महिलाओं और पुरुषों के लिए टायलेट ब्लाक और पार्किंग के दोनों ओर 1800 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के दोनों पार्क की मरम्मत व सुंदरीकरण कराया जाएगा। खाली पड़े भूखंड को विकसित करने के साथ ही इसकी देखरेख व संचालन के लिए चयनित फर्म को जीडीए को 30 लाख रुपये प्रीमियम जमा करने के अलावा हर माह लाइसेंस फीस, त्रैमासिक किस्तों में देना होगा।
विज्ञापन


इस परियोजना को लेकर तीन कंपनियों जेएसआर, श्री अशोका और गोल्डन फर्म ने रुचि दिखाई है। इस दौरान उनके द्वारा कुछ जानकारी मांगी गई है। जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि प्री- बिड मीटिंग में फर्म के प्रतिनिधियों द्वारा कुछ जानकारी मांगी है। उनकी क्योरी को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed