{"_id":"614f19d2d4a210728b5a0216","slug":"three-arrested-in-inter-district-gang-of-bike-robbers-busted-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: बाइक लुटेरों के अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: बाइक लुटेरों के अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
Sat, 25 Sep 2021 06:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 25 Sep 2021 06:15 PM IST
सार
कलवारी व एंटी थेफ्ट व्हीकल टीम ने शनिवार भोर में टांडा पुल से किया गिरफ्तार, आंबेडकरनगर टांडा के चिंतौरा व छोटी पैकोलिया के रहने वाले हैं तीनों।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में पुलिस ने बाइक लुटेरों के अंतरजनदपीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कलवारी थाने पर धरपकड़ की जानकारी देते हुए बताया कि गिरोह ने इसी माह की 18 सितंबर को कलवारी टांडा पुल के पास से व 21 सितंबर को आंबेडकरनगर , अलीगंज थाना क्षेत्र से दो बाइक लूटी थी। कार्रवाई के दौरान दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि शनिवार भोर में टांडा पुल के पास पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे आरोपी राजकुमार वर्मा निवासी चिंतौरा थाना टांडा जनपद आंबेडकरनगर, चंदन व सोनू निवासी छोटी पैकोलिया थाना टांडा जनपद आंबेडकरनगर को गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों के कब्जे से 12 बोर का तमंचा, कारतूस, टांडा के पास से लूटी गई बाइक व जींस पेंट बरामद किया गया है।
विज्ञापन
लूट की दूसरी बाइक संग फरार हुए आरोपी लड्डू उर्फ शैलेष यादव व विपिन यादव निवासी चिंतौरा थाना टांडा जनपद आंबेडकरनगर की धरपकड़ के लिए टीम लगाया गया है। बताया कि टांडा पुल से कलवारी रामजानकी मार्ग के रास्ते गोंडा भागने की सटीक जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष कलवारी अरविंद शाही व एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने टांडा पुल के पास घेराबंदी की। भोर करीब साढ़े चार बजे दो बाइक आती देख, पुलिस ने टार्च दिखाकर पहले रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पुलिस देखकर फायरिंग कर सभी बदमाश बाइक से मुड़कर टांडा के तरफ भागने लगे। पीछा करने पर एक बाइक पर सवार तीन बदमाश शमशान घाट मार्ग पर मुड़कर भागे, जबकि दूसरी बाइक पर सवार अंधेरे का फायदा उठाकर टांडा पुल की तरफ भागने में कामयाब रहे। शमसान घाट के रास्ते पर भागे तीनों बदमाशों को घेरकर टीम ने दबोच लिया।