{"_id":"680690ab0ff285e5be095cee","slug":"three-accused-arrested-for-murder-of-female-youtubers-friend-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-908902-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महिला यूट्यूबर के दोस्त की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महिला यूट्यूबर के दोस्त की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- 17 अप्रैल को प्रदीप साहनी की हुई थी हत्या, आठ साल से यूट्यूबर से दूरी बनने से नाराज था मुख्य आरोपी राम सिंह
गोरखपुर। सहजनवां इलाके की महिला यूट्यूबर के दोस्त प्रदीप साहनी (35) की हत्या के आरोप में सोमवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी राम सिंह के बुलाने पर तीनों आरोपियों ने रॉड व डंडे से प्रदीप साहनी पर हमला किया था। आरोपियों की पहचान क्षेत्र के ही मुस्तफाबाद उर्फ मलऊर निवासी हिंमाशु सिंह, धर्मदास पट्टी का बृजेश और संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बस्तीदेवा निवासी रितेश यादव के रूप में हुई।
पुलिस ऑफिस में घटना का पर्दाफाश करते हुए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि मुख्य आरोपी राम सिंह और शिवा की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पकड़े गए तीन आरोपियों में हिमांशु सिंह की भूमिका अहम है। 17 अप्रैल को पान की दुकान पर प्रदीप से कहासुनी होने पर राम सिंह ने हिमांशु को कॉल कर कहा था कि उसका बवाल हो गया है, कुछ लड़कों को लेकर आ जाए। इसके बाद हिमांशु अपने साथ बृजेश, रितेश और शिवा को लेकर आया। तब तक प्रदीप अपनी स्कूटी से कुछ दूर आगे बढ़ गया था। राम सिंह के कहने पर आरोपियों ने दौड़ाकर प्रदीप पर हमला किया। प्रदीप ने हेलमेट पहन रखा था। हमले के दौरान उसका हेलमेट गिर गया। इसके बाद रॉड से सिर पर आरोपियों ने हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई थी। तीनों को सहजनवां पुलिस ने क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
होटल की शिकायत से शुरू हुआ था विवाद
हत्या की कड़ी गीडा इलाके में स्थित एक होटल से भी जुड़ी है। प्रदीप की दोस्त यूट्यूबर शिल्पा ने बताया था कि संतकबीरनगर के बखिरा का अष्टभुजा गिरि गीडा में होटल चलाता था। यहां पर राम सिंह होटल मैनेजर था और हिमांशु कर्मचारी था। आरोप है कि इस होटल में प्रेमी जोड़ों का अश्लील वीडियो बनाया जाता था। होटल की एक महिला कर्मचारी का भी उसके दोस्त के साथ एक वीडियो संचालक अष्टभुजा गिरि ने बनाया था। ब्लैकमेलिंग कर महिला कर्मचारी का वह यौन शोषण कर रहा था। गीडा थाने में शिकायत पर पुलिस ने अष्टभुजा गिरि को 12 जनवरी को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। इससे संचालक अष्टभुजा गिरि और मैनेजर राम सिंह को आर्थिक चोट पहुंची थी। शिकायतकर्ता की मदद करने में शिल्पा और प्रदीप का नाम आया था। प्रदीप से संपर्क में आने पर शिल्पा से राम सिंह की आठ साल से दूरी हो गई थी। वहीं होटल पर कार्रवाई होने के बाद राम सिंह शिल्पा और प्रदीप से काफी नाराज चल रहा था।