फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   third wave of Corona alert private hospitals will have to make elaborate arrangements for treatment of corona in Gorakhpur

कोरोना की तीसरी लहर: निजी अस्पतालों को करने होंगे इलाज के पुख्ता इंतजाम, शासन ने दिया ये खास निर्देश

Wed, 07 Jul 2021 12:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 07 Jul 2021 12:36 PM IST
सार

50 से अधिक बेड वाले निजी अस्पतालों को शासन ने भेजे निर्देश। ऑक्सीजन व अन्य सुविधाओं की करनी होगी व्यवस्था। शहर में 24 हॉस्पिटलों में है 50 से अधिक बेड की सुविधा।

विज्ञापन
third wave of Corona alert private hospitals will have to make elaborate arrangements for treatment of corona in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले शासन ने निजी अस्पतालों में इंतजाम पूरी तरह से चाक चौबंद करने के निर्देश दिए हैं। 50 या उससे अधिक बेड वाले निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन, आईसीयू बेड सहित पीडियाट्रिक वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे निजी अस्पतालों को ऑक्सीजन प्लांट लगाना होगा। इसके अलावा 50 बेड से कम वाले निजी अस्पतालों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और सिलिंडर की व्यवस्था करनी होगी। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने सभी सीएमओ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


जिले में 15 मार्च को कोरोना मरीजों की संख्या शून्य हो गई थी। विभाग इसे देखते हुए जिले को कोरोना मुक्त करने की फिराक में था। लेकिन अचानक अप्रैल, मई व जून में मरीजों की संख्या इतनी बढ़ गई कि बेड और ऑक्सीजन के लिए मारा-मारी होने लगी। हर तरफ लोगों के बीच डर का माहौल हो गया। स्थिति ऐसी हो गई है कि निजी अस्पताल से लेकर सरकारी अस्पताल में बेड फुल हो गए।
विज्ञापन


इस बीच निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत से मरीजों की जान भी चली गई। इसे देखते हुए शासन ने सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाना शुरू कर दिया है। पांच सीएचसी पर प्लांट लगाए भी जा चुके हैं। इसके बाद अब निजी अस्पतालों में प्लांट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आईसीयू बेड, पीडियाट्रिक बेड बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है जिससे आने वाले समय में  मरीजों को कोई दिक्कत न होने पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार निजी अस्पतालों में लगा है प्लांट

जिले में 50 या उससे अधिक बेड के 24 निजी अस्पताल हैं। इनमें चार निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट पहले से लगा हुआ है। सीएमओ ने बताया कि बाकी में भी प्लांट लगाने का निर्देश दिया गया है।
 
100 बेड का पीडियाट्रिक वार्ड बनकर है तैयार
तीसरी लहर विशेषज्ञों के मुताबिक बच्चों के लिहाज से ज्यादा खतरनाक हो सकती है। इसे देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 100 बेड के पीडियाट्रिक वार्ड बनकर तैयार कर दिए गए हैं। इनमें एनआईसीयू से लेकर आईसीयू तक की सुविधा उपलब्ध है जबकि जिला अस्पताल में 17 बेड का पीडियाट्रिक वार्ड बना है। इसे 50 बेड तक करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा चौरी-चौरा, गगहा और पिपरौली के पीएचसी में तीन-तीन आईसीयू बेड हैं। यहां पर दो-दो बेड बढ़ाने की तैयारी चल रही है।
 
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि 50 से अधिक बेड वाले निजी अस्पतालों को ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्देश शासन ने दिया है। इससे कम बेड वाले अस्पतालों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर या सिलिंडर की पर्याप्त व्यवस्था करने को भी कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed