फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There was a crowd of patients in the medical college, the system was affected.

Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज में मरीजों रही भीड़, व्यवस्था पर पड़ा असर

Tue, 20 Aug 2024 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
There was a crowd of patients in the medical college, the system was affected.
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लगी मरीज व तीमारदारों की भीड।संवाद
- हर जगह मरीजों को करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन

- उमस भरी गर्मी से परेशान रहे मरीज और तीमारदार

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। इसका असर व्यवस्था पर पड़ा। हर जगह मरीजों को इंतजार करना पड़ा। कई स्थानों पर बगल से अंदर जाने को लेकर हो-हल्ला और धक्का-मुक्की हुई। सुरक्षा कर्मियों व कर्मचारियों ने समझाया-बुझाया। उसम भरी गर्मी के कारण मरीज और तीमारदार परेशान रहे।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में रविवार को अवकाश व सोमवार को रक्षाबंधन के बाद मंगलवार को अस्पताल खुलने पर बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा बिहार के सीमावर्ती इलाके के लोग भी इलाज कराने आए थे। सुबह आठ बजे से ही पर्ची काउंटर पर लाइन लग गई, जो दोपहर करीब 1.20 बजे तक रही। इलाज कराने के लिए 2674 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इसके अलावा करीब 1300 से अधिक पुराने मरीज भी पहुंचे थे। रजिस्ट्रेशन के बाद लोग मरीज ओपीडी में पहुंचने लगे और लाइन लगनी शुरू हो गई। हड्डी रोग में काफी भीड़ रही। शाम करीब साढ़े तीन बजे तक मरीज देखे गए। डॉ. अजय यादव, डॉ. विकास मित्तल ने 461 मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन

बगल से डॉक्टर कक्ष में जाने पर लोगों ने हो-हल्ला किया। सर्जरी में भी भीड़ थी। यहां भी हल्ला हुआ। सुरक्षा कर्मियों ने शांत कराया। डॉ. आशीष जायसवाल 195 मरीजों का इलाज किया। इसी तरह सुबह 11.15 बजे मेडिसिन विभाग के दोनों कक्षों में भीड़ रही। मरीजों की लाइन लगी थी। गेट के बाहर खड़े होने पर कतार में खड़े लोग हल्ला कर रहे थे। सुरक्षा कर्मी भीड़ को सहेजने में जुटे थे। डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. विश्वजीत, डॉ. विनय ने 464 से अधिक मरीजों का इलाज किया। इसमें बुखार, पेट, कमर दर्द के अधिक मरीज रहे। इसके अलावा बीपी, शुगर व अन्य बीमारी से पीड़ित मरीज पहुंचे थे। ईएनटी में भी भीड़ रही। करीब 2.20 बजे तक लाइन लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता ने 261 मरीजों का इलाज किया। यहां भी मरीजों ने आपस में धक्का-मुक्की की। मानसिक रोग में डॉ. अंबु पांडेय ने 107, चेस्ट व टीबी में डॉ. अनुराग शुक्ला, डॉ. ज्योति सिंह ने 118 मरीजों का इलाज किया। नेत्र विभाग में भी अधिक मरीज पहुंचे। डॉ. कन्हैया प्रसाद, डॉ. अदिती ने 230, चर्म रोग में डॉ. सुधा ने 190, कम्युनिटी मेडिसिन में डॉ. पुरुषोत्तम ने 84 व दंत रोग में डॉ. रेनू सिंह, डॉ. प्रियंका ने 78 मरीजाें का इलाज किया। उधर पैथाेलाॅजी जांच के रजिस्ट्रेशन, एक्स-रे सेंटर व दवा काउंटर पर भी भीड़ रही। उमस भरी गर्मी में मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

---------------
अवकाश व त्योहार के बाद अस्पताल खुलने से भीड़ बढ़ी है। उमस भरी गर्मी होने के कारण कुछ परेशानी हुई। सभी को इलाज, जांच, दवा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। लोगों को व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने की जरूरत है।

-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed