फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The young man's life was saved due to the promptness of disaster friends and sailors deployed at Muktipath Ghat.

Gorakhpur News: सरयू में कूदे युवक की जान बची आपदा मित्रों और नाविकों ने किया रेस्क्यू

Fri, 05 Jun 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 05 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
The young man's life was saved due to the promptness of disaster friends and sailors deployed at Muktipath Ghat.
बड़हलगंज (गोरखपुर)। बड़हलगंज-दोहरीघाट सरयू पुल से बृहस्पतिवार को एक युवक के नदी में कूदने की घटना से हड़कंप मच गया। मुक्तिपथ घाट पर तैनात आपदा मित्रों और नाविकों की तत्परता से युवक की जान बचा ली गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव निवासी सुरेश राजभर पुत्र जय मंगल राजभर ने पारिवारिक विवाद के चलते दोहरीघाट पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही घाट पर तैनात आपदा मित्र तुरंत सक्रिय हो गए। आपदा मित्र गामा निषाद और सुरीना ने लाउड हेलर के माध्यम से आसपास के लोगों को सतर्क किया। इसके बाद घाट पर मौजूद नाविकों और मोटर बोट की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। टीम ने नदी में डूब रहे युवक तक पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवक ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते वह नदी में कूदा था।
विज्ञापन

समय रहते किए गए इस त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और आपदा मित्रों व नाविकों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed