{"_id":"682ed51968215b37360cdab4","slug":"the-weather-became-pleasant-in-gorakhpur-due-to-the-rain-in-the-morning-the-temperature-dropped-2025-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बारिश से मौसम में आया बदलाव, पारा गिरा- मिली राहत; जानिए कब तक रह सकता है ऐसा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बारिश से मौसम में आया बदलाव, पारा गिरा- मिली राहत; जानिए कब तक रह सकता है ऐसा मौसम
Thu, 22 May 2025 01:11 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 22 May 2025 01:11 PM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार, पूरे सप्ताह ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 19 मई से पूरे यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह बारिश के बाद नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल संग मेयर और मुख्य अभियंता ने शहर के अलग-अलग इलाकों का निरीक्षण किया और जल निकासी के लिए सुनिश्चित इंतजाम करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
निरीक्षण करते नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, मेयर और मुख्य अभियंता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बृहस्पतिवार को जिले में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आया है, जिसके कारण घने बादल छाए और 30.5 मिमी बारिश हुई। गोरखपुर में सुबह से ही तेज हवा और बारिश से तापमान 8 डिग्री सेल्सियस गिर गया। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, पूरे सप्ताह ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 19 मई से पूरे यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। हालांकि, बारिश से कई इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। कई जगह नालियां चोक होने से स्थिति और बिगड़ गई।
विज्ञापन
फोर लाइन हाईवे में काम के चलते कई जगह जलभराव हुआ। बारिश के कारण नाले की गंदगी रामगढ़ ताल में जा समाई। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल संग मेयर और मुख्य अभियंता संजय चौहान ने शहर के अलग-अलग इलाकों का निरीक्षण किया और जलनिकासी के लिए सुनिश्चित इंतजाम करने का निर्देश दिया। मौसम वैज्ञानिक दानिश खान ने बताया कि इस सप्ताह मौसम ऐसे ही बने रहेगा। 25 मई तक बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन