फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The train ran at a speed of 130 kmph on the Nanpara-Nepalganj route.

Gorakhpur News: नानपारा-नेपालगंज रूट पर 130 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन

Sat, 20 Sep 2025 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The train ran at a speed of 130 kmph on the Nanpara-Nepalganj route.
19.33 किलोमीटर लंबे खंड का रेल संरक्षा आयुक्त ने किया निरीक्षण, आमान परिवर्तन और विद्युतीकरण कार्य पूरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के नानपारा-नेपालगंज रोड रेल खंड का आमान परिवर्तन और विद्युतीकरण कार्य पूरा हो गया है। 19.33 किलोमीटर लंबे इस खंड का निरीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) अभय कुमार गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किया। इस ट्रैक पर 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से निरीक्षण यान दौड़ाई गई। अब इसे सामान्य आवागमन के लिए खोला जाएगा।
निरीक्षण के दौरान बाबागंज हॉल्ट स्टेशन पर पैनल रूम, फुट ओवरब्रिज, सिग्नलिंग सिस्टम, प्लेटफॉर्म क्लियरेंस, यार्ड और अन्य सुविधाओं का मानकों के अनुरूप परीक्षण किया गया। इसके बाद मोटर ट्रॉली से समपार, माइनर ब्रिज और अन्य संरचनाओं की संरक्षा जांच की गई। अंत में नेपालगंज रोड-नानपारा खंड पर सीआरएस स्पेशल ट्रेन से 130 किमी प्रति घंटे की गति से स्पीड ट्रायल कर तकनीकी क्षमता का प्रमाण दिया गया। आमान परिवर्तन और विद्युतीकरण से यह क्षेत्र देश के ब्रॉडगेज नेटवर्क से जुड़ गया है। स्थानीय कृषि उत्पादों की ढुलाई आसान होने से किसानों व व्यापारियों को बड़ा लाभ पहुंचेगा। डीजल की खपत घटने से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

परियोजना के तहत एक बड़ा पुल, 10 छोटे पुल और तीन समपारों पर सीमित ऊंचाई के सब-वे का निर्माण कर कनेक्टिविटी और सुरक्षा को मजबूत किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि यह परियोजना तराई क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक प्रसन्न कात्यायन, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. शिल्पी कन्नौजिया और वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अश्विनी कुमार तिवारी सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed