फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The state's first State Institute of Hotel Management will start in Gorakhpur, Rs 48.39 crore will be spent

Gorakhpur News:4 माह में तैयार हो जाएगा UP का पहला स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, 48.93 करोड़ होगा खर्च

Tue, 20 May 2025 03:17 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 20 May 2025 03:17 PM IST
सार

वर्तमान समय में 35 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च कर 85 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरे कर लिए गए हैं और इसी साल 25 सिंतबर तक कार्य पूर्ण किया जाना लक्षित है। निर्माण के पहले चरण में दो ब्लॉकों में प्रशासनिक कक्ष, क्लास रूम, कॉमन हाल, किचन के अलावा अंडरग्राउंड पार्किंग, इलेक्ट्रिफिकेशन, फायर सेफ्टी, पाइपलाइन आदि के कार्य कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
The state's first State Institute of Hotel Management will start in Gorakhpur, Rs 48.39 crore will be spent
भवन बनकर तैयार हो रहा है - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बीते कुछ सालों में गोरखपुर का टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर तेजी से आगे बढ़ा है। हाल के सालों में यहां कई बड़े ब्रांड के होटल्स, रेस्टोरेंट खुले हैं और कई खुलने की प्रक्रिया में हैं। हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में कुशल पेशेवरों की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में प्रदेश का पहला स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (एसआईएचएम) बनवा रहे हैं।
विज्ञापन


गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के कार्यालय के सामने बन रहे एसआईएचएम का निर्माण 85 प्रतिशत से अधिक तक पूरा हो चुका है। सितंबर माह तक इसका निर्माण पूरा हो जाएगा और अगले शैक्षिक सत्र से यहां होटल एंड टूरिज्म मैनजमेंट से जुड़े डिप्लोमा और डिग्री के पाठ्यक्रम संचालित होने लगेंगे।
विज्ञापन


स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, पर्यटन विभाग का प्रोजेक्ट है। इसका निर्माण कार्यदायी संस्था के रूप में सी एंड डीएस यूनिट-14 द्वारा कराया जा रहा है। 43 करोड़ 38 लाख 89 हजार रुपये की इस परियोजना पर निर्माण कार्य 26 सितंबर 2023 को प्रारंभ हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान समय में 35 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च कर 85 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरे कर लिए गए हैं और इसी साल 25 सिंतबर तक कार्य पूर्ण किया जाना लक्षित है। निर्माण के पहले चरण में दो ब्लॉकों में प्रशासनिक कक्ष, क्लास रूम, कॉमन हाल, किचन के अलावा अंडरग्राउंड पार्किंग, इलेक्ट्रिफिकेशन, फायर सेफ्टी, पाइपलाइन आदि के कार्य कराए जा रहे हैं।

उप निदेशक पर्यटन रविंद्र कुमार मिश्रा बताते हैं कि पूरी कोशिश हो रही है कि स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट का निर्माण कार्य सितंबर माह तक पूरा कर लिया जाए। इसके साथ ही अगले शैक्षिक सत्र से यहां ग्लोबल डिमांड के अनुरूप होटल, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी मैनजमेंट के कोर्स शुरू कर दिए जाएंगे।

स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में कोर्स शुरू हो जाने के बाद युवाओं को रोजगारपरक पढ़ाई के लिए नए विकल्प मिल जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन से गोरखपुर में जिस तरह से पर्यटन विकास हो रहा है उससे होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में रोजगार के अवसर भी तेजी से बढ़ रहे हैं।


दूसरे चरण में बनेंगे ब्वॉयज एंड गर्ल्स हॉस्टल
स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के दूसरे चरण के निर्माण में ब्वॉयज एंड गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा। दूसरे चरण की परियोजना के निर्माण पर 46 करोड़ 81 लाख 64 हजार रुपये की लागत आएगी। इसके लिए ई टेंडर की कार्यवाही प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed