फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The show will be modeled after the one at Ahmedabad's Kankaria Lake.

Gorakhpur News: रामगढ़ताल में होगा लेजर शो, रंगीन रोशनी से बढ़ेगी खूबसूरती

Sun, 19 Jul 2026 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
The show will be modeled after the one at Ahmedabad's Kankaria Lake.
- अहमदाबाद के कांकरिया ताल की तर्ज पर होगा शो
विज्ञापन

- जीडीए प्रशासन बना रहा कार्ययोजना, जल्द शुरू होगा


गोरखपुर। शहर की पहचान बन चुके रामगढ़ताल की खूबसूरती अब और निखरने वाली है। अहमदाबाद के कांकरिया ताल की तर्ज पर रामगढ़ताल में भी लेजर शो शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) प्रशासन कार्ययोजना तैयार कर रहा है।
लेजर शो शुरू होने के बाद रामगढ़ताल का नजारा पहले से अधिक आकर्षक दिखाई देगा। शाम ढलते ही रंग-बिरंगी लेजर रोशनी और संगीत के समन्वय से ताल का दृश्य लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनेगा। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूसरे जिलों और प्रदेशों से आने वाले पर्यटकों को भी नया अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन

जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने बताया कि लेजर शो शुरू होने से रामगढ़ताल में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। शाम के समय लोगों की आवाजाही बढ़ेगी जिससे पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। परिवार, युवा और बच्चों के लिए यह मनोरंजन का बेहतर विकल्प साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगीन रोशनी से जगमगाएगा ताल
अहमदाबाद के कांकरिया ताल की तरह तैयार होने वाला यह शो रामगढ़ताल को आधुनिक पर्यटन स्थल के रूप में नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा। उपाध्यक्ष ने बताया कि रंगीन रोशनी से जगमगाता ताल और उसके किनारों का मनमोहक दृश्य लोगों को देर तक ठहरने के लिए आकर्षित करेगा। इससे आसपास के व्यापारिक प्रतिष्ठानों और स्थानीय कारोबार को भी लाभ मिलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि परियोजना की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। योजना के धरातल पर उतरने के बाद रामगढ़ताल की सुंदरता में नया आयाम जुड़ेगा और यह शहर के प्रमुख पर्यटन आकर्षणों में और मजबूती से अपनी जगह बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed