फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The pyres of mother and daughter were lit at Rajghat, with the younger daughter lighting the funeral pyre.

Gorakhpur News: राजघाट पर जलीं मां-बेटी की चिताएं, छोटी बेटी ने दी मुखाग्नि

Wed, 26 Nov 2025 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The pyres of mother and daughter were lit at Rajghat, with the younger daughter lighting the funeral pyre.
मां और बहन की हत्या के खबर पर थाने पहुंची सुशीला। स्रोत संवाद

विज्ञापन
- मेडिकल कॉलेज से सीधे श्मशान पहुंचाए गए शव, दामाद और दो पड़ोसी भी रहे साथ
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात हुई मां-बेटी की हत्या के बाद मंगलवार को राजघाट पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। छोटी बेटी सुशीला लखनऊ से पति नवीन जैन और बच्चों के साथ सुबह गोरखपुर पहुंची थी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों शवों को मेडिकल कॉलेज से सीधे राजघाट ले जाया गया।

श्मशान में माहौल बेहद भावुक था। पड़ोस के दो लोग अंतिम संस्कार में मौजूद रहे जिन्होंने सुशीला और उसके परिवार को सहारा दिया। सुशीला ने मां और बहन की चिताओं पर मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान वह कई बार बेसुध होकर रो पड़ीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, विमला अपनी बुजुर्ग मां शांति देवी की देखभाल के लिए ही विवाह नहीं कर पाई थीं और परिवार की हर जिम्मेदारी निभाती थी। अचानक हुए इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे मोहल्ले को स्तब्ध कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed