{"_id":"64a0482e93076bfa3e00b314","slug":"the-kotwali-police-arrested-rashid-khan-on-saturday-accused-of-threatening-and-pressurizing-the-girl-to-marry-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-226232-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवती ने धर्मांतरण से किया इन्कार तो झूठे केस में पिता को जेल भिजवाया... अब दबोचा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवती ने धर्मांतरण से किया इन्कार तो झूठे केस में पिता को जेल भिजवाया... अब दबोचा गया
विज्ञापन
फोटो
- सीएम के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर की कार्रवाई, जेल भेजा गया
- कोचिंग में युवती के साथ पढ़ा था आरोपी, मुस्लिम बनकर शादी का बना रहा था दबाव
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कोतवाली पुलिस ने युवती पर धर्मांतरण का दबाव बनाकर शादी करने व धमकी देने के आरोपी राशिद खान को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। युवती के साथ आरोपी कोचिंग में साथ पढ़ता था और वहीं से नंबर हासिल कर पीछे पड़ा था। आरोप है कि युवती के पिता पर कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराकर झूठे मामले में जेल भेजा गया। फिलहाल, सीएम के आदेश पर कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर आरोपी को जेल भिजवाकर मामले की जांच कर रही है।
आरोपी राशिद खान बेलीपार इलाके के चेरिया, बड़गो गांव का निवासी है। युवती ने दिए तहरीर में लिखा है कि 2014 में बीएससी की पढ़ाई के दौरान आरोपी राशिद साथ में पढ़ता था। इस दौरान कई बार उसने बातचीत करने की कोशिश की, मैंने मना कर दिया। इसके बाद उसने कोचिंग से मेरा नंबर हासिल कर लिया। नंबर पर व्हाट्सएप कॉल करने लगा। मना करने पर अश्लील संदेश भेजने लगा। घरवालों को जानकारी दी गई तो पिता ने राशिद के घरवालों से उलाहना दिया, लेकिन उसकी हरकतों में सुधार नहीं आया है। इसके बाद मैंने अपना मोबाइल नंबर बदल दिया। इसके बाद आरोपी मेरे पिता के मोबाइल नंबर पर फोन करने लगा। मना करने पर उसने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसकी भी पुलिस में शिकायत की गई। तभी एक महिला ने कोर्ट के आदेश पर युवती के पिता पर दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया। युवती का आरोप है कि आरोपी के कहने पर ही महिला ने फर्जी केस दर्ज कराया और फिर पिता को जेल भेजा गया। पिता के जेल जाने के बाद आरोपी ने रास्ते में पीछा करना शुरू कर दिया और धर्मांतरण कर शादी का दबाव बनाने लगा। सीएम के जनता दर्शन में प्रार्थना पत्र देने के बाद 30 जून को पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
........
युवक ने युवती पर दर्ज कराया था रंगदारी मांगने का केस
आरोपी युवक राशिद ने भी युवती पर पहले रामगढ़ताल थाने में रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि युवती दो लाख रुपये मांग रही थी, नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। उसने व्हाट्सएप चैट भी पुलिस को उपलब्ध कराया था। बाद में रामगढ़ताल पुलिस ने इसमें तहरीर के आधार पर क्राइम नंबर 371/23 में रंगदारी मांगने और धमकी देने का केस युवती पर दर्ज किया। इसकी विवेचना अभी चल रही है।
विज्ञापन
......
महिला ने युवती के पिता पर दर्ज कराया था दुष्कर्म का केस
कोतवाली थाने में क्राइम नंबर 162/23 दुष्कर्म, धमकी देने की धारा में एक महिला ने युवती के पिता पर केस दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि युवती के पिता सोनार हैं और अपने जेवर को गिरवी रखी थी। जेवर वापस लेने गई तो मदद के बहाने दुष्कर्म किए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा। लेकिन, युवती का कहना है कि आरोपी राशिद ने ही फर्जी तरीके से पिता पर केस दर्ज कराया है।