{"_id":"69f7b4a4249b06dfb4030107","slug":"the-issue-was-raised-in-the-monthly-meeting-of-the-congress-warning-of-agitation-was-given-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1309331-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पेट्रोल-डीजल व गैस की अनियमित आपूर्ति से आम नागरिक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पेट्रोल-डीजल व गैस की अनियमित आपूर्ति से आम नागरिक परेशान
Mon, 04 May 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 04 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस की अनियमित आपूर्ति ने आम नागरिकों का जीवन संकट में डाल दिया है। बढ़ती कीमतों और किल्लत के कारण गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। आम जनता की बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति में सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
वह रविवार को पार्टी की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों और गैस की आपूर्ति को तत्काल सुधार किया जाए। किसानों को समितियों पर अपना गेहूं बेचने में तमाम तरह की परेशानी हो रही है। अभी बहुत से किसान अपना गेहूं नहीं बेच पा रहे हैं। इस पर संबंधित विभाग को कार्यवाही करनी चाहिए। समस्याओं का यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
बैठक में गोरखलाल श्रीवास्तव, प्रमोद नायक, सत्येंद्र निषाद, श्रवण पांडेय, हजारी लाल जायसवाल, उत्कर्ष पांडेय, अजवर अहमद, विशाल त्रिपाठी, बदरे आलम, सुभाष दास, कालंजय त्रिपाठी, संतोष शुक्ल, बालमुकुंद चतुर्वेदी, चंद्रिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।