{"_id":"6a160f0384fea4dda603a31a","slug":"the-incident-took-place-in-the-afternoon-at-gida-in-sahajanwan-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1333785-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रांसफाॅर्मर ठीक करते वक्त लाइनमैन को 11 केवीए का लगा करंट, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रांसफाॅर्मर ठीक करते वक्त लाइनमैन को 11 केवीए का लगा करंट, भर्ती
Wed, 27 May 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 27 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गीडा में ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान लाइनमैन अमर नाथ यादव को 11 केवीए का करंट लग गया। गंभीरावस्था में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद फिर मेडिकल काॅलेज में भर्ती किया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
गीडा में ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत करने के दौरान दोपहर दो बजे लाइनमैन अमर नाथ यादव को तेज करंट लगा। करंट लगते ही वह गिर गया। इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने आनन-फानन में इसके नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। वहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद कर्मचारियों ने लाइनमैन को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। इस संबंध में सहजनवां के अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि आंधी पानी में कई पोल टूट गए हैं। साथ ही ट्रांसफार्मर में भी दिक्कत हुई है। गीडा में लाइनमैन को ट्रांसफाॅर्मर में कार्य करने के दौरान करंट लगा है। फिलहाल हालत ठीक है, मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है।