फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The incident took place in front of the Commerce Department; the accused had been stalking and engaging in obscene acts for several days.

Gorakhpur News: डीडीयू में बीकॉम की छात्रा से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 24 Mar 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The incident took place in front of the Commerce Department; the accused had been stalking and engaging in obscene acts for several days.

विज्ञापन
वाणिज्य विभाग के सामने हुई वारदात, कई दिनों से पीछा कर अश्लील हरकतें कर रहा था आरोपी

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने सोमवार दोपहर में छात्रा को रोककर उसका हाथ पकड़ लिया। उसे जाने नहीं दे रहा था। छात्रा ने तत्काल विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत की जिसके बाद प्राॅक्टर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजघाट थाना क्षेत्र के हांसूपुर निवासी शत्रुजीत सिंह के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी खुद को ठेकेदार बताकर विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश करता था। वह कार से आता था, जिस पर पुलिस का लोगो लगा हुआ था। वाहन का नंबर लखनऊ का बताया जा रहा है। इसके कारण उसे कैंपस में बिना किसी शक के प्रवेश मिल जाता था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी न केवल विश्वविद्यालय परिसर बल्कि घर तक भी उसका पीछा करता था। छात्रा के विरोध करने के बावजूद उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं। सोमवार को तो उसने हद पार कर दी।
विज्ञापन

छात्रा ने आरोप लगाया है कि वह पीछा करने के दौरान अश्लील हरकतें करता था। सोमवार को हाथ पकड़कर वह उसे जाने नहीं दे रहा था। परेशान होकर छात्रा ने तत्काल फोन कर विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत की। प्रॉक्टर कार्यालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कैंट थाना पुलिस ने छात्रा की तहरीर के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया और पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस, फिलहाल आरोपी के वाहन और पहचान की जांच कर रही है। खासकर उस पर लगे पुलिस के लोगो की सत्यता की पुष्टि की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी वास्तव में ठेकेदार है या किसी अन्य उद्देश्य से फर्जी पहचान बताकर कैंपस में आ रहा था। कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।



पहले भी छात्राओं से हो चुकी है छेड़खानी
केस 1
जनवरी 2026 में गोला थाना क्षेत्र में कोचिंग जा रही छात्रा से मनचले ने छेड़छाड़ कर दी थी। उसने छात्रा का हाथ पकड़कर गली में खींचने की कोशिश की। छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए युवक से अपना हाथ झटककर छुड़ाया। वह किसी तरह मनचले से बचकर भागी। छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस के संज्ञान में आया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।


केस 2
फरवरी 2026 में एम्स की महिला डॉक्टर से छेड़खानी, नस्लीय टिप्पणी और बैड टच करने का मामला आया था। इसमें पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। 22 फरवरी की रात करीब आठ बजे एम्स की महिला डॉक्टर (नगालैंड की रहने वाली) अपनी स्कूटी से एक अन्य डॉक्टर साथी संग स्कूटी से ऑरियन मॉल से लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उन पर नस्लीय टिप्पणी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने करीब डेढ़ किलोमीटर तक उनका पीछा किया। एम्स के गेट नंबर दो के पास पहुंचते ही एक आरोपी ने शर्ट उतारकर बैड टच किया और जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed