फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The houses and shops of the accused were vandalized; three police officers, including a sub-inspector, have been suspended.

Gorakhpur News: आरोपियों के घर-दुकानों में तोड़फोड़, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Sun, 28 Dec 2025 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The houses and shops of the accused were vandalized; three police officers, including a sub-inspector, have been suspended.
ग्रामीणों ने आरोपियों के इसी मकान में तोड़फोड़ कर सामान  बाहर फेंका। स्रोत संवाद

विज्ञापन
पिपराइच में छात्र की हत्या के बाद उबाल, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से भड़का आक्रोश
दो आरोपी हिरासत में, एक के घर से मिला गांजा
अमर उजाला ब्यूरो
पिपराइच (गोरखपुर)। छात्र सुधीर भारती (17) की गोली मारकर हत्या के बाद दूसरे दिन शनिवार को भी मुंडेरी उर्फ गढ़वा गांव और पिपराइच कस्बे में हालात तनावपूर्ण बने रहे। शुक्रवार देर रात और शनिवार सुबह आरोपी विनय भारती, दयानंद उर्फ छोटू और रोशन के घर-दुकानों में घुसकर नाराज ग्रामीणों ने तोड़फोड़ की। पुलिस बल कम होने से आनन-फानन में अतिरिक्त फोर्स को मंगाया गया। इसके बाद मामला शांत हो सका। मामले में शनिवार देर रात एसएसपी ने हलका प्रभारी एसआई श्रेयांश सिंह, बीट प्रभारी कांस्टेबल रामबोध और अजीत सिंह यादव को निलंबित कर दिया।
शुक्रवार रात करीब एक बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण आरोपियों के घर पर पहुंच गए। मौके पर मौजूद पुलिस बल भीड़ के सामने मूकदर्शक बना रहा। हालात बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। इसके बाद किसी तरह मामले को शांत कराया गया। शनिवार सुबह दोबारा आक्रोशित भीड़ ने हत्या के आरोपियों विनय भारती, दयानंद उर्फ छोटू और रोशन के घरों को निशाना बनाया। विनय भारती के दो मकानों में घुसकर घरेलू सामान तोड़ दिया गया और घर में रखा अनाज सड़क पर फेंक दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद दयानंद उर्फ छोटू के घर पर दूसरी बार हमला हुआ। वहां भी तोड़फोड़ कर सामान क्षतिग्रस्त किया गया। भीड़ अधिक होने के कारण मौके पर मौजूद पुलिस बल हालात को तत्काल नियंत्रित नहीं कर सका। आक्रोश यहीं नहीं थमा। मियां मिल कॉलोनी में रहने वाले आरोपी रोशन की डीजे की दुकान का शटर तोड़कर भीतर रखा साउंड सिस्टम और अन्य सामान बाहर फेंक दिया गया। इसके बाद उसके मकान का ताला तोड़कर फ्रिज, वाशिंग मशीन, किचन के बर्तन समेत घरेलू सामान नष्ट कर दिए गए। गुस्से में आई भीड़ ने रोशन के पालतू कुत्तों पर भी हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी विनय और दयानंद के मकान सील
शनिवार को पुलिस-प्रशासन ने विनय भारती और दयानंद उर्फ छोटू के मकानों को सुरक्षा की दृष्टि से सील करा दिया। रोशन के घर पर भी ताला लगवाया गया। हालात संभालने के लिए एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार और सीओ मनीष शर्मा मौके पर डटे रहे। वहीं, भीड़ को नियंत्रित न कर पाने और लापरवाही के आरोप में हल्का प्रभारी एसआई श्रेयांश सिंह, बीट प्रभारी कांस्टेबल रामबोध, अजीत सिंह यादव को निलंबित कर दिया गया है।


एक आरोपी के घर से मिला गांजा, दो हिरासत में
इस बीच देर रात पुलिस ने विनय के घर दबिश दी, जहां से एक किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस अब आरोपी के अवैध धंधों में संलिप्तता की भी जांच कर रही है। उधर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पिपराइच पुलिस और क्राइम ब्रांच की चार टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। शनिवार देर शाम पुलिस ने दयानंद उर्फ छोटू और विनय को हिरासत में ले लिया, हालांकि मुख्य आरोपी रोशन अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।




वर्जनदो आरोपियों को हिरासत में लेने के साथ ही हत्या में प्रयुक्त असलहा उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। मामले में लापरवाही बरतने पर हलका प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- राज करन नय्यर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed