{"_id":"682d94b57c47a8a1c30e5da8","slug":"the-girl-was-kidnapped-from-khorabar-police-station-area-of-gorakhpur-police-found-her-within-3-hours-2025-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तिलक समारोह से 9 माह की बच्ची अगवा, 3 घंटे में 8 टीमों ने ढ़ूंढ निकाला- जानिए कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तिलक समारोह से 9 माह की बच्ची अगवा, 3 घंटे में 8 टीमों ने ढ़ूंढ निकाला- जानिए कैसे
Wed, 21 May 2025 02:24 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 21 May 2025 02:24 PM IST
सार
थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि पुलिस की आठ टीमें बच्ची व आरोपी की तलाश में लगाई गईं। रात करीब 12 बजे आरोपी आकाश को बुढि़या माई मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची को सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बच्ची को लेकर पहले जंगल के रास्ते एयरफोर्स की तरफ गया।
विज्ञापन
बरामद मासूम को गोद में लिए थानाध्यक्ष खोराबार इत्यानंद पांडेय
- फोटो : स्त्रोत-पुलिस
विस्तार
इलाके में सोमवार को एक तिलक समारोह से नौ माह की बच्ची के अचानक अगवा हो जाने से हड़कंप मच गया। जानकारी पर खोराबार पुलिस के साथ ही सीओ कैंट भी पहुंचे और आस-पास के थानों को सूचना देने के बाद पुलिस की आठ टीमें बच्ची की तलाश में जुट गईं। तीन घंटे की मशक्कत के बाद देर रात क्षेत्र से ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने बच्ची को ढूंढ़ लिया।
विज्ञापन
खोराबार पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के रामनगर कड़जहा कोड़ाती टोला निवासी रमाकांत पाल अपनी नौ माह की पोती शानवी को साथ लेकर गांव में ही धनई प्रजाति के घर पर आयोजित तिलक समारोह में गए थे। आरोप है कि रात करीब 8:30 बजे आकाश साहनी उर्फ कनवा बच्ची को गोद में लेकर उसके साथ खेल रहा था।
विज्ञापन
इस बीच वह उसे लेकर भाग गया। थोड़ी देर बाद बच्ची नहीं दिखी तो रमाकांत के साथ ही गांव के अन्य लोग उसे तलाशने लगे। इसी बीच ग्रामीणों ने खोराबार थानेदार इत्यानन्द पांडेय को सूचना दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की आठ टीमें बच्ची व आरोपी की तलाश में लगाई गईं।
विज्ञापन
रात करीब 12 बजे आरोपी आकाश को बुढि़या माई मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची को सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बच्ची को लेकर पहले जंगल के रास्ते एयरफोर्स की तरफ गया। इसके बाद फिर बुढिया माई मंदिर की तरफ आया था। रमाकांत की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज कर मंगलवार को पुलिस ने आकाश को पुलिस ने जेल भेजवा दिया।
खोराबार क्षेत्र से बच्ची के गायब होने की सूचना मिली थी। तत्काल कई टीमें लगाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची को सकुशल परिजन को सौंप दिया गया है: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी