फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The District Magistrate inspected the site, took stock of the situation, and issued necessary instructions.

Gorakhpur News: भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क बनकर तैयार, सीएम से लोकार्पण की तैयारी

Fri, 03 Jul 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate inspected the site, took stock of the situation, and issued necessary instructions.
गोरखपुर। गोरक्षनगरी को एक और फोरलेन की सौगात मिलने जा रही है। राज्य के पहले आयुष विश्वविद्यालय मार्ग भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क बनकर तैयार हो गई है। जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसका लोकार्पण कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


डीएम दीपक मीणा ने बृहस्पतिवार को इस फोरलेन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिए। कार्यदायी संस्था ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा है, वर्तमान में पेंटिंग का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


भटहट से बांसस्थान तक करीब 12 किमी लंबाई वाले इस फोरलेन सड़क के निर्माण पर 689.35 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसी मार्ग पर प्रदेश के पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ राज्य आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना हुई है। विश्वविद्यालय तक पहुंचने की राह बेहद सुगम हो, इसके लिए भटहट से बांसस्थान तक 11.60 किमी की लंबाई में फोरलेन सड़क का निर्माण कराया गया है। सड़क बनकर तैयार है, पेंटिंग का ही काम शेष है जिसे शीघ्रता से कराया जा रहा है। सड़क के दोनों ओर जल निकासी (ड्रेनेज) की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, जिससे यह मार्ग एक मॉडल रोड के रूप में स्थापित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


भटहट। डीएम दीपक मीणा ने आयुष विश्वविद्यालय में ब्वायज और गर्ल हास्टल का निरीक्षण किया। यहां पर तमाम कमियां देखने को मिली। लिफ्ट खराब मिली, बिजली की व्यवस्था ठीक नहीं थी। पीने के लिए शुद्ध पानी का इंतजाम नहीं मिला। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कमियां दुरुस्त करने का निर्देश दिया। डीएम जाने के बाद कुलपति प्रो. के. रामचंद्र रेड्डी ने विश्वविद्यालय के साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि शेष कार्य निर्धारित अवधि के अंदर पूरी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed