फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The commissioner inspected the preparations for the foundation stone laying ceremony of the international stadium.

Gorakhpur News: कमिश्नर ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम शिलान्यास की तैयारियों को परखा

Fri, 15 May 2026 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
The commissioner inspected the preparations for the foundation stone laying ceremony of the international stadium.
गोरखपुर। कमिश्नर ने बृहस्पतिवार को तालनदौर में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियाें का निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि शिलान्यास स्थल एवं कार्यक्रम स्थल को 15 मई की रात तक पूरी तरह तैयार करा लें।
विज्ञापन


कमिश्नर ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर जगह-जगह पेयजल की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए ताकि खिलाड़ियों और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा कमिश्नर ने निर्माण कार्यों, विशेषकर सड़क निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गोरखपुर - वाराणसी राजमार्ग पर स्थित ताल नदोर में यह इंटरनेशनल स्टेडियम 392.94 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में 63.39 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं और स्टेडियम बनाने के लिए एलाइनमेंट, मिट्टी भराई, लेवलिंग और बड़े निर्माण उपकरणों को लगाने का काम शुरू भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

भाजपा पदाधिकारियों ने बैठक कर बांटी जिम्मेदारियां
भाजपा मंडल प्रभारी व महानगर उपाध्यक्ष बृजेश मणि मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री 15 मई को राप्तीनगर स्थित एक मैरिज हॉल में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बृहस्पतिवार को इस संबंध में एक बैठक आयोजित की गई। मंडल में निवास करने वाले शिक्षक, चिकित्सक, अधिवक्ता, इंजीनियर रिटायर्ड कर्मचारी तथा अन्य प्रबुद्ध जन से मिलकर आमंत्रित करने की योजना बनाई गई और जिम्मेदारियां बांटी गई। बैठक में महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, पार्षद अशोक मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

-
प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियां अंतिम चरण में
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 मई को सुबह 11 बजे भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ करेंगे। तेनुआ टोल प्लाजा के पास एक मैरिज हॉल में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। इसमें दो दिन में कुल 12 सत्र होंगे। उद्घाटन सत्र में जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, टाउन एरिया चेयरमैन, पार्टी के सभी ब्लॉक प्रमुख और विधायक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed