{"_id":"69e3f31e02c232b9d4099a60","slug":"the-body-was-cremated-after-it-remained-unidentified-for-72-hours-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1294191-2026-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विवाद में दी जान: ठेकेदार ने वीडियो बनाकर लिखा सुसाइड नोट, 12 लोगों पर लगाया आरोप- रेलवे ट्रैक पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद में दी जान: ठेकेदार ने वीडियो बनाकर लिखा सुसाइड नोट, 12 लोगों पर लगाया आरोप- रेलवे ट्रैक पर मिला शव
Sun, 19 Apr 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:39 AM IST
सार
परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस पर पत्नी निशा देवी ने रामगढ़ताल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी बीच सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि बृजमनगंज क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात शव मिला है। पुलिस ने शव को 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा लेकिन पहचान न होने पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उत्तरासोत में ठेकेदार पवन कुमार निषाद (50) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पवन कुमार निषाद ने रुपये के लेन-देन से जुड़ा एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया था। सुसाइड नोट में लगभग 12 लोगों का उल्लेख किया।
इसके बाद वह 10 अप्रैल की शाम को घर से लापता हो गए। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस पर पत्नी निशा देवी ने रामगढ़ताल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
इसके बाद वह 10 अप्रैल की शाम को घर से लापता हो गए। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस पर पत्नी निशा देवी ने रामगढ़ताल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
इसी बीच सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि बृजमनगंज क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात शव मिला है। पुलिस ने शव को 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा लेकिन पहचान न होने पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बाद में ठेकेदार के दामाद खोराबार के हक्काबाद निवासी आकाश कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि शव उनके ससुर पवन कुमार निषाद का है। उन्होंने यह पहचान घड़ी, सोने की चेन और कपड़ों के आधार पर की। आकाश कुमार ने सुसाइड नोट और वीडियो के आधार पर लगभग 12 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पवन कुमार निषाद पेशे से बिल्डर-कॉन्ट्रैक्टर थे और रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में रहते थे। उनके पांच बच्चे हैं। चिलुआताल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पवन कुमार निषाद पेशे से बिल्डर-कॉन्ट्रैक्टर थे और रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में रहते थे। उनके पांच बच्चे हैं। चिलुआताल पुलिस मामले की जांच कर रही है।