फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The accused husband, who was absconding after killing his wife in Gorakhpur, surrendered

Gorakhpur News: गला रेतकर की थी पत्नी की हत्या, 9 दिन से था फरार- बढ़ी सख्ती को किया सरेंडर

Wed, 19 Feb 2025 02:50 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 19 Feb 2025 02:50 PM IST
सार

मृतक विवाहिता नीरज 26 जनवरी को ससुराल से मायके आई थी। 9 फरवरी दिन रविवार को उसका पति पप्पू भी आ गया था। नीरज की छोटी बहन जूही ने बताया कि अगले दिन सोमवार सुबह पांच बजे जीजा के साथ दीदी घर से निकली थी। थोड़ी देर बाद सिर्फ जीजा घर आए।

विज्ञापन
The accused husband, who was absconding after killing his wife in Gorakhpur, surrendered
मृतक विवाहित नीरज की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोरखपुर के हरपुर बुदहट में , 10 फ़रवरी 2025 को नीरज की हत्या हो गई थी। खेत में गला रेत कर शव मिला था। परिजनों ने मामले में नीरज के पति को हत्यारोपी बनाया था। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी और सगे-संबंधियों पर दबाव बना रही थी। हत्या के 9वें दिन आरोपी पति ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन


आरोप है कि पति ने गला रेतकर अपनी पत्नी नीरज की हत्या कर दी थी। दरअसल, मृतक विवाहिता नीरज 26 जनवरी को ससुराल से मायके आई थी। 9 फरवरी दिन रविवार को उसका पति पप्पू भी आ गया था। नीरज की छोटी बहन जूही ने बताया कि अगले दिन सोमवार सुबह पांच बजे जीजा के साथ दीदी घर से निकली थी।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद सिर्फ जीजा घर आए। तब पूछा कि दीदी कहां हैं तो जीजा ने कहा कि अभी आ जाएगी। इसके बाद वह गाड़ी में पेट्रोल डलवाने की बात कहकर निकले फिर वापस नहीं आए। काफी देर तक दीदी घर नहीं आई तब उन्हें ढूंढना शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान सरसों के खेत में शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद उसने मोबाइल भी स्वीच ऑफ कर दिया था। नीरज की मां पानमति देवी की तहरीर पर हरपुर-बुदहट थाने में पति संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के समोगर गांव निवासी पप्पू पांडेय पर केस दर्ज किया गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed