फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The accident occurred on the Sonauli Highway in the PPganj police station area.

Gorakhpur News: सोनौली हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर

Tue, 24 Mar 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
The accident occurred on the Sonauli Highway in the PPganj police station area.
- पीपीगंज थाना क्षेत्र में सोनौली हाइवे पर हुआ हादसा
विज्ञापन


भारोहिया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के सोनौली हाईवे पर रविवार शाम करीब चार बजे एक भयावह सड़क हादसा हुआ। बंद नयनसर टोल प्लाजा से रावतगंज बाईपास के बीच दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीपीगंज पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान तिवारीपुर निवासी मोहम्मद आमिर (37) और संतकबीरनगर के खलीलाबाद निवासी संजय चौधरी (35) के रूप में हुई है। हादसे के समय आमिर और उसके साथी आरिफ (25) कैंपियरगंज की ओर जा रहे थे और गलत लेन में बाइक चला रहे थे। उसी समय संजय चौधरी अपनी पत्नी प्रीती चौधरी (30) के साथ गोरखपुर से कैंपियरगंज की दिशा में जा रहे थे। सहजुआ गांव के पास दोनों बाइकों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। चारों घायल हो गए। सूचना मिलने पर पीपीगंज चौकी प्रभारी गौरव तिवारी और एसआई मनीष राज मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को पहले सीएचसी जंगल कौड़िया पहुंचाया गया। उपचार के दौरान मोहम्मद आमिर और संजय चौधरी की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल आरिफ और प्रीती चौधरी को बीआरडी मेडिकल कालेज के नेहरू अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि दुर्घटना में मृतकों की पहचान हो चुकी है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed