फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Temperature started rising due to harsh weather, humidity also decreased

Gorakhpur News: मौसम की बेरुखी से चढ़ने लगा तापमान, आर्द्रता भी घटी

Sun, 28 Jul 2024 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Temperature started rising due to harsh weather, humidity also decreased
- शनिवार को दिन में 62 प्रतिशत दर्ज किया गया आद्रता
विज्ञापन

- सोमवार से मौसम में बदलाव का जताया जा रहा है असर
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मौसम की बेरुखी से बरसात के मौसम में लगातार तापमान बढ़ रहा है। दिन में आर्द्रता घटने से उमस भरी गर्मी लोगों काे बेहाल करने लगी है। पिछले चार दिन में दिन के आर्द्रता में करीब 10 प्रतिशत की कमी आई है। शनिवार को दिन की आर्द्रता 61 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो रविवार को भी गर्मी परेशान करेगी। सोमवार से मौसम में बदलाव का आसार जताया गया है।


जुलाई के शुरूआती दिनों में झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया था। लगातार बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ आर्द्रता में बढ़ोत्तरी होने से गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन इधर करीब एक सप्ताह से मौसम की बेरुखी से लगातार अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही आर्द्रता में गिरावट दर्ज किया गया है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहने से रात में भी गर्मी सताने लगी है। बीते सोमवार को दिन की आर्द्रता 73 प्रतिशत दर्ज की गई थी। इसके बाद लगातार तापमान बढ़ने के चलते आर्द्रता घटती गई। शनिवार को दिन में आर्द्रता 61 प्रतिशत रही। आर्द्रता कम होने से दिन में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रही। मौसम विभाग की मानें तो रविवार को भी ऐसे ही मौसम बने रहने का अनुमान है। सोमवार से मौसम में बदलाव का आसार जताया गया है। इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाने के साथ बारिश होने का भी अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed