{"_id":"610d2e4d1e09e43e63270685","slug":"teenager-body-found-near-water-tank-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: पानी की टंकी के पास मिला किशोरी का शव, गांव में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: पानी की टंकी के पास मिला किशोरी का शव, गांव में सनसनी
Fri, 06 Aug 2021 06:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 06 Aug 2021 06:12 PM IST
सार
घर से करीब एक किलोमीटर दूर मिला शव, नगर थानाक्षेत्र के पाल्हा गांव की घटना, लालगंज थाने के बहादुरपुर गांव की निवासी के रूप में हुई पहचान।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के पाल्हा गांव के बाहर स्थित पानी टंकी के चारदीवारी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ कलवारी आलोक प्रसाद व थाना प्रभारी नगर अरविंद कोरी मौके पर पहुंच गये।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि किशोरी की पहचान लालगंज थानाक्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी अर्चना पुत्री माझी के रूप में की गई। परिवार वालों की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रथम दृष्ट्या पता नहीं चल रहा है कि किशोरी की हत्या क्यों और कैसे की गई।
विज्ञापन
कुछ लोगों में यह भी चर्चा है कि पानी की टंकी के ऊपर से गिरने से उसकी मौत हुई होगी लेकिन शव की हालत देखकर इसके कोई संकेत नहीं मिले। एसपी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जिसके बाद मौत कैसी हुई यह पता चल जाएगा। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से तमाम नमूने लिए हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे लालगंज थाना क्षेत्र के बहादुरपुर शुक्ल गांव निवासी 16 वर्षीय अर्चना अपने घर से किसी काम से निकली। घर से करीब एक किलोमीटर दूर लगभग दस बजे गांव के लड़कों ने पानी टंकी के नीचे शव देखकर शोर मचाया। जिसके बाद आस पास के तमाम लोग जुट गए। भीड़ देखकर पहुंचे पिन्टू नाम के लड़के ने अपनी बहन अर्चना के रूप में पहचान की। अर्चना के मौत को लेकर लोगों में तरह तरह सी चर्चाएं होने लगीं। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।