फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Talent Award Ceremony held at Government Jubilee Inter College, meritorious students were honoured with cash prizes and medals.

Gorakhpur News: कड़ी मेहनत और अनुशासन से ही मिलती है सफलता

Sat, 16 May 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 16 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Talent Award Ceremony held at Government Jubilee Inter College, meritorious students were honoured with cash prizes and medals.
गोरखपुर। पीएमश्री राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में शुक्रवार को अन्नपूर्णा देवी मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

समारोह में वर्ष 2025-26 में कक्षा छह से 12 तक प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाणपत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में जनपद में सातवां स्थान प्राप्त करने वाले आयुष पांडेय और अनुराग पांडेय को संयुक्त रूप से एक लाख 51 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई। वहीं प्रशांत कुमार और हरिनंदन को क्रमशः 51 हजार व 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. विश्व प्रकाश सिंह ने कहा कि पुरातन छात्रों की ऐसी पहल विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम में डॉ. एसके लाठ सहित कई गणमान्य लोग, शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed