फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   T20 match played at Kusamhi Cricket Ground

क्रिकेट : नीना थापा क्रिकेट एकेडमी 12 रन से जीती

Sat, 04 Jul 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
T20 match played at Kusamhi Cricket Ground
गोरखपुर। कुसम्ही क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए टी-20 मुकाबले में नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने हॉक स्पोर्ट्स को 12 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टीम की जीत में कप्तान अनमोल सिंह की कसी हुई गेंदबाजी निर्णायक साबित हुई। उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 152 रन बनाए। प्रियांशु उपाध्याय ने 12 गेंदों में चार छक्कों की मदद से नाबाद 29 रन की तूफानी पारी खेली। गोलू गुप्ता ने 27, दीपक यादव और करण कुमार ने 26-26 और अमित चौहान ने 17 रन का योगदान दिया। हॉक स्पोर्ट्स की ओर से आरुष कुमार और आदित्य कुशवाहा ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन


153 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉक स्पोर्ट्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 140 रन ही बना सकी। सत्य प्रकाश यादव ने 31 रन बनाए, जबकि धीरज निषाद ने 22, सूरज दुबे और महबूब अंसारी ने 21-21 तथा आर्यन निषाद ने 19 रन की पारी खेली। नीना थापा क्रिकेट एकेडमी की ओर से कप्तान अनमोल सिंह ने चार ओवर में मात्र 15 रन देकर तीन विकेट झटके। अभिषेक यादव और आनंद दुबे ने दो-दो विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के दम पर नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने मुकाबला 12 रन से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed