फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Suspicious death of young man in Deoria

देवरिया: युवती से मिलने आए युवक की संदिग्ध हाल में मौत, डॉक्टर ने बताई चौंकाने वाली बात

Tue, 11 Jan 2022 04:52 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 11 Jan 2022 04:52 PM IST
सार

कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Suspicious death of young man in Deoria
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया शहर के अलीनगर मोहल्ले में युवती से मिलने गए एक युवक की जहर खाने से तबीयत खराब हो गई। युवती की मां ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गौली गांव निवासी अबूजर (27) खुखुंदू थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव में बचपन से ही मामा के घर रहता था। करीब नौ माह पहले विदेश द्यह्य कमा कर लौटा था।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, सोमवार की दोपहर में शहर के अली नगर मोहल्ला में किराए का कमरा लेकर रहने वाली युवती के यहां गया था। उससे वह अक्सर मिलने जाता था। शाम को युवक की तबीयत खराब हो गई। हालत नाजुक देख युवती की मां ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाजुक हालत देख डॉक्टर ने मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज के डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे युवक के मामा और अन्य ने शव को जिला अस्पताल लाया। डाक्टरों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।


डॉक्टरों के अनुसार, युवक की मौत जहर खाने से हुई है। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed